UP Chunav 2022: बिहारी जी का अशीर्वाद लेने कल मथुरा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बिहारी जी के दर्शन के बाद मथुरा स्थित श्री जी बाबा सरस्वती स्कूल में समाज में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी नब्ज टटोलेंगे। अमित शाह यहां मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 02:08 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 02:08 PM (IST)
UP Chunav 2022: बिहारी जी का अशीर्वाद लेने कल मथुरा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कल मथुरा− वृंदावन आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह।

आगरा, जागरण टीम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा आएंगे। वह यहां ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के साथ ही मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। अमित शाह गुरुवार सुबह 11.05 बजे वृन्दावन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वह यहां से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वह मथुरा स्थित श्री जी बाबा सरस्वती स्कूल में समाज में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी नब्ज टटोलेंगे। मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे। यहां वह संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब ढाई बजे ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। 

chat bot
आपका साथी