Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Murder Case घर में हत्या कर कुएं में फेंकी थी पचोखरा के युवक की लाश। आरोपित की पत्नी से थे संबंध आठ दिन बाद हुआ पर्दाफाश।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 03:44 PM (IST)
Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। पचोखरा के नगला गंगाराम निवासी युवक लवकुश की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच अगस्त से लापता लवकुश की लाश गुरुवार को आगरा के मुड़ी गांव के कुएं से बरामद हुई थी।

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लवकुश के गांव की महिला से संबंध थे। महिला के पति के कई बार विरोध के बाद वह नहीं माना। इसके बाद महिला को लेकर पति आगरा की खंदौली थाना क्षेत्र में रहने लगा। पांच अगस्त को लवकुश महिला से मिलने पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर महिला के पति कुलदीप निवासी नगला गंगाराम हाल निवासी खंदौली और महिला के भाई भोला पुत्र अशोक निवासी सराव नूरमहल ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। लवकुश का पता न लगने पर परिवार वालों ने 12 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच कर रहे सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह और एसओ संजय सिंह ने गुरुवार को शव बरामद किया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी