मंगलवार को सोमवार से कम आए ताजमहल पर पर्यटक

ताजमहल देखने मंगलवार 2473 पर्यटक पहुंचे यह सोमवार को आए 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 06:05 AM (IST)
मंगलवार को सोमवार से कम आए ताजमहल पर पर्यटक
मंगलवार को सोमवार से कम आए ताजमहल पर पर्यटक

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल देखने मंगलवार 2473 पर्यटक पहुंचे। यह सोमवार को आए 2821 पर्यटकों से कम रहे। मुख्य मकबरे समेत ताजमहल का दीदार 762 पर्यटकों ने देखा। इनमें 654 वयस्क और 108 बच्चे शामिल थे। आगरा किला देखने 520 पर्यटक मंगलवार को आए, जबकि सोमवार को 769 पर्यटक आए थे। अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या कम रही। बताते चलें कि लाकडाउन के बाद जब ताजमहल दोबारा खुला तब भी पर्यटकों की संख्या बहुत कम थी। उम्मीद की जा रही थी कि धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। वीकेंड पर कुछ संख्या बढ़ी भी लेकिन उसके बाद के दिनों की स्थिति वैसी ही रहीं। ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

पर्यटक, शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार

भारतीय वयस्क, 3767, 4164, 2583, 2277

भारतीय बच्चे, 481, 332, 204, 184

विदेशी वयस्क, 52, 14, 27, 11

विदेशी बच्चे, 3, -, -, -

सार्क, 8, -, 7, 1

कुल, 4311, 4510, 2821, 2473

chat bot
आपका साथी