Top Agra News of the Day 18th August 2019,अशर का एमडी गिरफ्तार, चंबल में बढ़ा खतरा, गिरीराज बोले पिक्‍चर अभी बाकी, अवध एक्‍सप्रेस में लूट

मुंबई की आर्थिक अपराधा शाखा की कार्रवाई। 131 मीटर पहुंचा चंबल का जलस्‍तर। वृंदावन आए केंद्रीय मंत्री। पेठा बेचने के बहाने ट्रेन में लूट।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 07:39 PM (IST)
Top Agra News of the Day 18th August 2019,अशर का एमडी गिरफ्तार, चंबल में बढ़ा खतरा, गिरीराज बोले पिक्‍चर अभी बाकी, अवध एक्‍सप्रेस में लूट
Top Agra News of the Day 18th August 2019,अशर का एमडी गिरफ्तार, चंबल में बढ़ा खतरा, गिरीराज बोले पिक्‍चर अभी बाकी, अवध एक्‍सप्रेस में लूट

 आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 18 अगस्‍त की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

अशर एग्रो का एमडी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मथुरा के छाता में स्थापित धान कंपनी अशर एग्रो के प्रबंध निदेशक विनोदम चतुर्वेदी को फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक से 25 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों व उसके छोटे भाई मनोज पाठक को भी तलाश रही है। मनोज पाठक पर मर्केंटाइल बैंक को धोखा देने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। इससे पहले वह इंडोनेशिया के पीटी बैंक से 18 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया था।

चंबल खतरे से एक कदम दूर

कोटा बैराज से 113168 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, इससे आगरा में चंबल नदी उफान पर आ गई। जलस्तर 131.10 मीटर पर पहुंच गया। ये खतरे के निशान 132 मीटर से महज एक मीटर दूर है। कई वर्ष बाद जलस्तर में इतनी बढ़ोतरी हुई है। बाह तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं, उनकी दिनचर्या घरों तक सिमट कर रह गई है। आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। हजारों बीघा फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए ग्र्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

धारा 370 पर बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह वृंदावन के ठा. प्रियाकांतजू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित भागवत कथा में रविवार को पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटना तो अभी ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। अब जनसंख्या नियंत्रण कानून भी जल्द पारित होगा। श्रीराम का भव्य मंदिर भी अयोध्या में बनकर रहेगा। उन्‍होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सोचा है, देश की भलाई के लिए ही है।

ट्रेन में लूट, आधा दर्जन यात्री लुटे

बांद्रा से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में आगरा से पेठा बेचने के बहाने चढ़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए नगदी और आभूषण लूट लिए ट्रेन की गति धीमी होने पर उतर भागे। टूंडला स्टेशन पर पीडि़त यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उन्हें चलता कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटे खड़ी रही। 

chat bot
आपका साथी