आगरा में ऑनलाइन दुल्हन दिलाने वाले चार ठग गिरफ्तार

शादी के सुनहरे ख्वाब दिखाए और फिर उससे एकाउंट में पैसे डलवाते रहे। पीडि़त सिपाही की शिकायत पर साइबर सेल ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jul 2016 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jul 2016 04:17 PM (IST)
आगरा में ऑनलाइन दुल्हन दिलाने वाले चार ठग गिरफ्तार

आगरा (जेएनएन)। शादी के लिए पसंदीदा पार्टनर का झांसा देकर शातिरों ने कई शिकार बना डाले। हरिद्वार का रिटायर्ड सिपाही गिरोह का ताजा शिकार था। उसे शादी के सुनहरे ख्वाब दिखाए और फिर उससे एकाउंट में पैसे डलवाते रहे। पीडि़त सिपाही की शिकायत पर साइबर सेल ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों द्वारा झारखंड रकम भेजे जाने के कारण नक्सलियों से संबंध का शक गहराया हुआ है।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

हरिद्वार निवासी सेवानिवृत्त सिपाही रामचरन ने शादी के लिए माई पार्टनर इंडिया डॉट कॉम पर संपर्क किया। साइट की ओर से रजिस्ट्रेशन के रूप में एक हजार रुपये मांगे गए। कहा गया कि रजिस्ट्रेशन के बाद युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। वेबसाइट चलाने वाले शातिरों ने सिपाही से धीरे-धीरे कई हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। बदले में लड़कियों के फोटो उपलब्ध करा दिए, लेकिन उनके परिजनों से संपर्क की बात कहने पर वे टालमटोल करते रहे। इसके बाद सिपाही ने खुद ही भागदौड़ कर वेबसाइट का पता खोज निकाला, जो कि खंदारी में व्हाइट हाउस अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत साइबर सेल में की।

साइबर सेल ने गिरोह की वेबसाइट तथा खातों की जांच की तो उसमें जमा होने वाली रकम झारखंड के बैंकों में भेजने का पता चला। गिरोह में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस ने खंदारी क्षेत्र में रहने वाले चारों आरोपियों राजकुमार साहू, अमित खांडेकर, अभिजीत वैश्य निवासी छत्तीसगढ़ और प्रदीप द्विवेदी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी