Weather Update: बर्फीली हवा में ठिठुरे स्‍कूली बच्‍चे, सात डिग्री नीचे पहुंचा पारा Agra News

गलन भरी सर्दी में खुल रहे स्‍कूल। जिला प्रशासन नहीं ले रहा सुध। सुबह छाए रहे बादल दोपहर बाद निकली धूप। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री किया गया दर्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 08:23 PM (IST)
Weather Update: बर्फीली हवा में ठिठुरे स्‍कूली बच्‍चे, सात डिग्री नीचे पहुंचा पारा Agra News
Weather Update: बर्फीली हवा में ठिठुरे स्‍कूली बच्‍चे, सात डिग्री नीचे पहुंचा पारा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। जाती हुई सर्दी हमेशा खतरनाक होती है। इस बार भी वैसा ही हो रहा है। सोमवार सुबह घना कोहरा और बादल छाए रहने के साथ बर्फीली हवा चलने से स्‍कूल जाने वाले बच्‍चे ठिठुरते हुए पहुंचे। ऑटो और रिक्शों में बच्‍चों को हवाएं शूल सी चुभती रहीं। गलन का आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे तक दोपहिया वाहनों पर दस्‍तानों के अंदर भी हाथ ठंडे पड़े थे। दो बजे के बाद धूप निकलने से कुछ देर को राहत मिली लेकिन शाम होने पर गलन भरी सर्दी में फिर लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। 

कोहरे के बाद सुबह बादल छा गए, बर्फीली हवा चलने से सुबह 10 बजे तक गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। 11 बजे के बाद धूप निकली, दोपहर में धूप तेज होती गई। धूप में लोग खड़े रहे, शाम को सर्द हवा तेज हो गईं। अधिकतम आद्र्रता 100 फीसद दर्ज की गई, रात में शीत लहर चली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री रहा।

प्रशासन नहीं ले रहा सुध

जागरण कार्यालय में रोजाना अभिभावकों के फोन आ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर के चलते कई जिलों में प्रशासन ने स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर रहा है। आगरा में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और सुबह बच्‍चे कोहरे और ठंड के बीच स्‍कूल जा रहे हैं। अभिभावक छुट्टी के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन कर रहे हैं लेकिन आगरा प्रशासन ने इस बारे में कोई सुध नहीं ली है। तेज बारिश का अलर्ट तो प्रशासन ने जारी किया, हालांकि उस दिन भी अवकाश नहीं घोषित किया।

22 से छट जाएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 जनवरी से बादल छट जाएंगे। मगर, सर्द हवा चलेगी, इससे न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। दिन में धूप निकलेगी, इससे सर्दी से राहत मिल सकती है।

चार घंटा देरी से पहुंची ट्रेनें

सुबह कोहरा और बादल छाए रहने से ट्रेनें घंटों देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। डाउन रूट पर श्रीधाम 4 घंटा, सचखंड 4.10 घंटा, मंगला और केरला 3 घंटा, मुंबई राजधानी 3.40 घंटा, उत्कल 2.50 घंटा, महाकौशल 2.20 घंटा, स्वर्ण जयंती 2 घंटा, समता 1 घंटा देरी से पहुंची। अप रूट की पंजाब मेल 2.45 घंटा, ताज एक्सप्रेस 2.30 घंटा, समता 2 घंटा, शताब्दी 1.30 घंटा, छत्तीसगढ़ 1.40 घंटा, मंगला 1.40 घंटा देरी से पहुंची।  

chat bot
आपका साथी