आगरा में दारोगा को ट्रक ने लिया चपेट में, हालत गंभीर

बाइक स्लिप होकर गिरने के बाद पैरों के ऊपर से निकले ट्रक के पहिए। औरैया में विधूना के रहने वाले हैं दारोगा। वर्ष 2020 से एत्माद्दौला में हैं तैनात। उपचार के लिए सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 01:12 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 01:12 PM (IST)
आगरा में दारोगा को ट्रक ने लिया चपेट में, हालत गंभीर
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब इंस्पेक्टर का हाल जानने हास्पीटल पहुंचे अधिकारी।

आगरा जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला थाने में तैनात दारोगा रामचंद्र राठौर शनिवार दोपहर हादसे का शिकार हो गए। वे बाइक लेकर हाईवे की सर्विस लेन पर जा रहे थे। तभी शाहदरा फ्लाइओवर के पास बाइक फिसलकर गिर पड़ी। पीछे से आए ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में दारोगा को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक है।

औरैया के विधूना निवासी रामचंद्र राठौर वर्ष 1984 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 24 नवंबर 2020 को एत्माद्दाैला थाने में तैनाती हुई थी।इसके बाद थाने से उन्हें मंडी समिति चौकी पर भेज दिया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे रामचंद्र अपनी बाइक से शाहदरा चौराहे से आगरा- दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन पर जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा था। यहां उनकी बाइक फिसल गई और वे रोड पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया उनके गिरते ही पीछे से एक ट्रक आ गया। ट्रक के पहिए उनके पैरों पर होकर निकल गई। इसके बाद वे अचेत होकर पड़े रह गए। स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पर काल करके सूचना दी। इसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी पीआरवी से ही उन्हें गोयल सिटी हास्पिटल ले गए और भर्ती करा दिया। रामचंद्र की हालत चिंताजनक है। एसपी सिटी विकास कुमार व अन्य अधिकारी हास्पिटल पहुंच गए। स्वजन को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। दारोगा रामचंद्र राठौर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

एमडी कर रही है बेटी बेटा बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि दारोगा रामचंद्र की बेटी दिल्ली से एमबीबीएस करने के बाद अब एमडी कर रही है। वहीं बेटा बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है। परिवार के लोग खबर मिलते ही आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी