जनता लुटती रही और नेता हो गए 100-100 करोड़ के मालिक: स्वतंत्र देव

सपा और बसपा पर जमकर बरसे कहा सियासी वंशवाद वाली पार्टियां। मोदी और योगी बेदाग छवि और देश के लिए सोचने वाले नेता।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 01:11 PM (IST)
जनता लुटती रही और नेता हो गए 100-100 करोड़ के मालिक: स्वतंत्र देव
जनता लुटती रही और नेता हो गए 100-100 करोड़ के मालिक: स्वतंत्र देव

आगरा, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएए के समर्थन की जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जबरदस्त हमला बोला। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल देश में भम्र फैला रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्‍तान में मोदीजी अपनी भतीजी के लिए स्कूटी नहीं खरीद सकते। अपने परिवार के लिए मकान नहीं बना सकते, लेकिन देश में रहने वाले गरीब मजदूरों के सिर पर छत दी। वर्ष 024 तक हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा। वंशवाद की राजनीति के सहारे सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि फीरोजाबाद में कोई यादव नहीं है, सैफई से चुनाव लडऩे आता है। उन्होंने आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज और बदायूं को लेकर इसी तरह के तंज कसे और कहा कि भाजपा ने हरनाथ यादव को राज्यसभा भेजा। एक राष्ट्रपति भी अनुसूचित भेजा, ये पार्टी सर्व समाज की है। सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी बेदाग छवि वाले और देश के बारे में सोचने वाले नेता है। बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने बसपा को हटाया तो सपा आ गई और सपा को हटाया तो बसपा आ गई। जनता लुटती गई और नेता सौ-सौ करोड़ के घरों वाले हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं है। सभा संयोजक व जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, सौरभ जादौन व भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज आदि 51 किलो की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सभा में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, मेयर नूतन राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, कोपरेटिव चेयरमैन अतुल प्रताप ङ्क्षसह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, नपं चेयरमैन सोनी शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मुलायम ने तपस्या की अखिलेश ने लुटा दिया..

जनता को चार सीख देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने किसी बेटे को नहीं देखा कि तुम्हारा कमाया धन सुरक्षित रखे। उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह ने तपस्या की और अखिलेश यादव ने उसे लुटा दिया।  

chat bot
आपका साथी