आगरा में अमर सिंह के लोकसभा चुनाव प्रचार में आईं थीं श्रीदेवी

अमर सिंह के चुनावी बिगुल की को हवा देने बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ रोड शो में शामिल हुई थी। यह रोड शो करने को वो पति बोनी कपूर के चक्कर मे राजी हुई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 03:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 05:44 PM (IST)
आगरा में अमर सिंह के लोकसभा चुनाव प्रचार में आईं थीं श्रीदेवी
आगरा में अमर सिंह के लोकसभा चुनाव प्रचार में आईं थीं श्रीदेवी

आगरा (जेएनएन)। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल श्रीदेवी वैसे तो सीधा तौर पर सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन वह अपने चहेते के चुनाव प्रचार में जाती थीं। श्रीदेवी ने आगरा में 2014 के लोकसभा चुनाव में पति बोनी कपूर के साथ अमर सिंह के लिए जमकर प्रचार किया था।

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने 2014 में लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़ा था। वह ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी से पार्टी के प्रत्याशी थे। उनके चुनाव प्रचार कार्यक्रम में सिने तारिका श्रीदेवी भी पधारी थीं। आज उनके के निधन की खबर से ताजनगरी भी स्तब्ध है। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में आगरा आई थीं। उन्होंने फतेहपुर सीकरी से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी अमर सिंह का प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने फतेहाबाद स्थित बाजार में रोड शो किया था। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। श्रीदेवी ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया, काफी लोगों को आटो ग्राफ दिए और कई लोगों के साथ फोटोग्राफी भी कराई। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर भी उनके साथ थे।

आगरा के इस गांव में श्रीदेवी हुई थी फ्रेश, टॉयलेट का मालिक हो गया मशहूर

बीते लोकसभा चुनाव के दौरान अमर सिंह के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रचार में जरा सी भी कसर नहीं छोड़ी थी। उनके प्रचार में पहले श्रीदेवी व बोनी कपूर आगरा आये थे। इस दौरान रोड शो के दौरान आगरा के इरादत नगर कस्बे तक पहुंचने के बाद श्रीदेवी थक गयी थी और यहां के मुनेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू बनिये के घर पर रुक कर फ्रेश हुई थी और यही भोजन किया था। श्रीदेवी के बबलू के घर आने के बाद से बबलू बनिया मशहूर हो गया है। श्रीदेवी की मौत का समाचार सुनने के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर है और हर जगह बबलू की भी चर्चा में आ गए हैं।

अमर सिंह के चुनावी बिगुल की को हवा देने बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ रोड शो में शामिल हुई थी। यह रोड शो करने को वो पति बोनी कपूर के चक्कर मे राजी हुई थी। बोनी और श्रीदेवी अपने बेटे अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म तेवर की रेकी करने आगरा आये थे। सेवला थाना सदर क्षेत्र से इरादतनगर और सैयां कस्बे तक श्रीदेवी ,बोनी कपूर और अमर सिंह व जयाप्रदा शामिल हुए थे। इरादत नगर के बाद आस पास घूमने के लिए श्रीदेवी ने मना कर दिया था और अमर सिंह व जयाप्रदा आगे गयी थी। श्रीदेवी के आगरा आने की जानकारी के बाद सेवला सदर से ही हजारों लोगो की भीड़ लग गयी थी। विशेष रथ पर बैठ कर रोड शो शुरू हुआ था। रथ में पंखा लगा था पर इतनी गर्मी में वो नाकाफी था। जैसे-तैसे 120 किमी दूर इरादत नगर तक तो श्रीदेवी चली गयी थी, पर उसके बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई थी तब कस्बे में कहीं एसी की व्यवस्था ढूंढी जा रही थी। ऐसे में कस्बा बाजार में साडिय़ों की दुकान चलाने वाले बबलू बनिया से संपर्क हुआ।

बबलू के घर एसी और बढिया टॉयलेट व बाथरूम बना था। श्रीदेवी का काफिला गली में घुसकर बबलू के यहां रुका। यहां श्री देवी ने पहले टॉयलेट और वॉशरूम इस्तेमाल किया और फिर एसी कमरे में बैठ कर थोड़ा आराम किया। इसके बाद वो अपने साथ लाया खाना खाने लगी। इसी बीच उन्हें बबलू के घर की आलू की सब्जी की खुशबु आयी और उन्होंने अपना खाना छोड़ कर एक पराठा और आलू की सब्जी का स्वाद लिया। श्रीदेवी के आने के बाद से इनका परिवार फेमस हो गया।

चुनाव में हालांकि अमर सिंह बुरी तरह हारे थे। इस दौरान आगरा के लोगों ने महिमा चौधरी, डिम्पल कपाडिय़ा के साथ रजा मुराद समेत कई अभिनेता-अभिनेत्रियों का दीदार कर लिया था।  

chat bot
आपका साथी