रमणरेती आश्रम पहुंचे दलाई लामा, किया जा रहा महाभिषेक Agra News

यमुना जल से काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज करेंगे महाभिषेक।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:07 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:07 AM (IST)
रमणरेती आश्रम पहुंचे दलाई लामा, किया जा रहा महाभिषेक Agra News
रमणरेती आश्रम पहुंचे दलाई लामा, किया जा रहा महाभिषेक Agra News

आगरा, जेएनएन। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा वृंदावन स्थित महावन के रमणरेती आश्रम पहुंच गए हैं। यहां गजराज ने उनका स्‍वागत किया। वे आज और सोमवार को रमणरेती आश्रम में रहेंगे। आश्रम के महंत काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज और संत उनका सत्‍कार किया।

स्वागत उपरांत तिब्बत के आध्यात्मिक धर्म गुरु दलाई लामा रमनबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद उन्हें चांदी के सिंहासन पर बैठाकर यमुना जल से महाअभिषेक किया गया। इस दौरान रवि शास्त्री, अशोक जोशी, गोविंदानंद, स्वामी हरिशंकर नन्द, स्वामी रामदास ने उनका महाभिषेक किया। मंच के सामने रमणरेती के महंत गुरु शरणानंद जी विराजमान रहे। पंजाब से आये ज्ञानी स्वामी व स्वरूपानंद जी मौजूद रहे। अभिषेक के बाद वह संतों के साथ चर्चा करेंगे। सोमवार सुबह नौ बजे से संतों के साथ संत समागम होगा, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान पर चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए कई दिनों से रमणरेती आश्रम में तैयारियां चल रही थीं। बाहर मुख्य द्वार को श्वेत और लाल रंग से सजाया गया है। मुख्य द्वार से मंच और मंदिर परिसर तक हरे रंग की कालीन बिछाई गई है। सजावट के लिए गुलाब, गेंदा, मोगरा, कमल, सूरजमुखी आदि फूल मंगाए गए थे। 

chat bot
आपका साथी