बाह-कैंजरा मार्ग से निकलना मुश्किल, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

मार्ग के दोनों ओर और बस्ती की पानी की निकासी नहीं होने के कारण हो रही परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:30 AM (IST)
बाह-कैंजरा मार्ग से निकलना मुश्किल, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बाह-कैंजरा मार्ग से निकलना मुश्किल, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

जागरण टीम, आगरा। बाह कस्बे से कैंजरा घाट तक जाने वाला मार्ग पर गढ्डों की वजह से लोगों मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। मार्ग के दोनों और बस्ती के पानी की निकासी न होने के कारण गलियों व मुख्य मार्ग पर बने मकानों का घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते सड़क गढ्डों में तब्दील हो गई है। राहगीर रोजाना यहां गिरकर घायल हो रहे हैं। चंबल सेंचुरी आने वाले पर्यटक कैंजरा घाट व चंबल पट्टी क्षेत्र में इसी मार्ग से पहुंचते हैं। राहगीरों को यहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लोगों की परेशानियों से अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। कई बार स्थानीय निवासी धरना प्रदर्शन कर मार्ग मरम्मत के लिए ज्ञापन तक दे चुके। क्षेत्रीय लोगों का कहना है मार्ग के दोनों ओर नाले नहीं बनेंगे तब तक समस्या का निदान होना मुश्किल है। घर में घुसकर किया हमला, पांच घायल

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के नगला दलेल में लाठी-डंडों से हमला कर युवक समेत पांच को घायल कर दिया गया। पिनाहट के नगला दलेल निवासी विनोद सिंह शनिवार शाम घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सत्यभान, हरिभान, सुनील, अमन, राजू, और विनोद लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर घुस आए। उन्होंने विनोद को खूब पीटा। बीचबचाव को आए उनके स्वजन को भी पीटा गया। घटना में चौकी सिंह, प्रेम सिंह, सतेंद्र व शिवानी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ बलवे, घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली चोरी करने वाले 89 लोगों पर मुकदमा

जागरण टीम, आगरा। विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर विद्युत चोरी करने वाले 89 लोगों के विरुद्ध थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। उपखंड अधिकारी प्रिहांशु साहू ने बताया कि एक लाख से अधिक के बकाएदारों और विद्युत चोरों के विरुद्ध अभियान चालया गया। इसमें रूपपुर, फतेहाबाद कस्बा, सारंगपुर, तिवाहा, नगला कांस और भटा की पीपरी में 89 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। अभियान के दौरान पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। शौरीपुर-बटेश्वर में मनाया लघु पंच कल्याण महोत्सव

जागरण टीम, आगरा। जैन तीर्थस्थल शौरीपुर-बटेश्वर में रविवार को लघु पंच कल्याण महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन भगवान नेमिनाथजी की गर्भ जन्मस्थली पर चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शांतिधारा पाठ व पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर संजय जैन, भोला नाथ, अजय जैन, विनोद जैन, के अलावा महिला व बाह नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सुनील बाबू गुप्ता ने भाग लिया। जैतपुर में तीन पर शांतिभंग में कार्रवाई

जागरण टीम, आगरा। जैतपुर के गांव गढ़वार में राधेश्याम और निहाल सिह के बीच खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट हो गई। वहीं बछगयां निवासी रविकांत शराब के नशे में गालीगलौज कर रहा था। जैतपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। मंजू भदौरिया के जिपं अध्यक्ष चुने जाने पर मिष्ठान वितरण

जागरण टीम, आगरा। पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु डा. मंजू भदौरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर फतेहपुर सीकरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर ग्राम कौरई में बंटी सिसौदिया प्रधान, सूर्य प्रताप सिसौदिया, सुरेश दीक्षित, यादराम लोधी, धीरज, अभिमन्यु, मनीष सिसौदिया, संतोष झा, पप्पू जाटव, चंद्रपाल, अनिल कुमार, चनुआ पूर्व प्रधान मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता गुड्डू चाहर, मुरारीलाल बजरंगी, मनोज सिघल, मोहन अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत

जागरण टीम, आगरा। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा का फतेहाबाद के डाक बंगला पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने को कहा। इस दौरान नीरज चक, सुनील जैन, सौरभ शर्मा, महताब गुर्जर, सुनील नीलम, असलम खान, शिवम दीक्षित, अतुल, अरशद खान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी