शिवपाल के दाव से सपा के उड़े होश, जानें क्यों बढ़ गई सियासी हलचल

शिवपाल यादव ने जारी की समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के संगठनात्‍मक विस्‍तार की सूची। सूची में शामिल हैं सपा के कई दिग्‍गज नाम।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 02:28 PM (IST)
शिवपाल के दाव से सपा के उड़े होश, जानें क्यों बढ़ गई सियासी हलचल
शिवपाल के दाव से सपा के उड़े होश, जानें क्यों बढ़ गई सियासी हलचल

आगरा: सियासी गलियारों में कब कौन किस तरफ की राह पकड़ ले कोई नहीं कह सकता। लोकसभा चुनावों के दिन जैसे- जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे ही इधर से उधर की दौड़ भी रफ्तार पकड़ रही है। इन दिनों सपा के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने कभी अपनी पारिवारिक पार्टी रही सपा के होश उड़ा रखे हैं। सपा के कई दिग्गजों को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल करके नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां शिवपाल यादव ने शुरू कर दी हैं। शनिवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा द्वारा महानगर और जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सपा से जुड़े कई दिग्गज शिवपाल के सीधे संपर्क में थे, इसी क्रम में शनिवार को जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। आगरा के दो पुराने सपा दिग्गजों पर शिवपाल ने भरोसा जताते हुये बड़ी जिम्मेदारी दी है। शिवपाल सिंह ने आगरा जिलाध्यक्ष पर यशपाल राणा को बैठाया है। यशपाल राणा बिचपुरी ब्लॉक प्रमुख हैं और समाजवादी पार्टी में उनकी अच्छी पहचान मानी जाती थी, लेकिन कुछ समय से पार्टी से अलग धारा में वो बह रहे थे। उधर महानगर अध्यक्ष के रूप में अशोक रैना को चुना गया है। इन दोनों नेताओं को शिवपाल ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर सपा को आगरा में बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी की है।

किस जिले में मिली किसको जिम्मेदारी

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में प्रदेश के 30 जिलों, महानगरों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसमें समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में वोट सिंह को अहम जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल यादव के गढ़ कहे फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव ने अजीम भाई को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। एटा से राम किशोर यादव को जिम्मेदारी मिली है। मथुरा जिले में जगदीश तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी