टीकाकरण: स्वयं सहायता समूह करेंगे जागरूक
लेखपाल रोजगार सेवकों के साथ ही अब समूह से जुड़ी महिलाएं संभालेंगी कमान 164502 कुल लोग लगवा चुके हैं पहला टीका
आगरा, जागरण संवाददाता। स्कूल ड्रेस, मास्क, सैनिटाइजर बनाने के साथ ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए भी जागरूक करेंगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंदन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी लेखपाल, रोजगार सेवक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पंचायत सचिव के कंधों पर थी। अब समूह से जुड़ी महिलाएं भी इनका हाथ बंटाएंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में टीकाकरण नहीं हो पा रहा। तमाम ग्रामीण टीका लगवाने को तैयार नहीं हो रहे। प्रशासन ने सभी 15 ब्लाकों में टीकाकरण के लिए 15 मोबाइल टीमें भी गठित कर दी हैं। जिस गांव-गांव में 50-100 लोग एकत्रित हों, वहां यह टीम पहुंचकर टीकाकरण करेगी। ताकि ग्रामीणों को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) तक न जाने पड़े। इसके बावजूद 15 ब्लाकों में सिर्फ 1,64 लाख लोगों ने ही पहला टीका लगवाया है। 45 प्लस उम्र वाले 28,184 लोग दूसरा टीका लगवा चुके हैं। टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक न होने की स्थिति में सीडीओ ने ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। सबसे खराब स्थिति
टीकाकरण अभियान में सबसे खराब स्थिति जगनेर ब्लाक की है। यहां 45 प्लस उम्र वर्ग में सिर्फ 4,025 लोगों ने और 18 प्लस उम्र वाले वर्ग में 2,812 लोगों ने ही पहला टीका लगवाया है। पहला टीका लगवाने वाले
ब्लाक 45 प्लस उम्र वाले 18 प्लस उम्र वाले
अछनेरा 11,813 7,746
अकोला 6,262 3,392
बाह 5,052 5,769
बरौली अहीर 13,391 4,893
बिचपुरी 9,710 5,042
एत्मादपुर 7,024 4,440
फतेहाबाद 5,490 3,921
फतेहपुर सीकरी 6,528 3,615
जगनेर 4,025 2,812
जैतपुर कलां 4,031 2,771
खंदौली 4,437 4,100
खेरागढ़ 7,648 2,908
पिनाहट 4,013 2,861
सैंया 6,473 4,024
शमसाबाद 6,232 4,099 ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही हम मोबाइल टीकाकरण के माध्यम से गांव-गांव कैंप भी आयोजित कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि सभी ग्रामीण के टीका लग जाए। ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।
ए. मनिकंदन, मुख्य विकास अधिकारी