Agra Lockdown Update Day 8: दो शिफ्ट में होगी फॉगिंग और एंटी लार्वा Spray

मेयर नवीन जैन के आदेश पर 20 दिनों का जारी किया रोस्टर। सुबह और शाम छह-छह वार्ड आएंगे दायरे में।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 08:44 AM (IST)
Agra Lockdown Update Day 8: दो शिफ्ट में होगी फॉगिंग और एंटी लार्वा Spray
Agra Lockdown Update Day 8: दो शिफ्ट में होगी फॉगिंग और एंटी लार्वा Spray

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के चलते शहर में अब दो शिफ्ट में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव होगा। मेयर नवीन जैन के आदेश पर मंगलवार दोपहर 20 दिनों का रोस्टर जारी किया गया। सुबह और शाम छह-छह वार्डों में फॉगिंग होगी। मेयर ने बताया कि फॉगिंग की पहली शिफ्ट सुबह नौ से 11 और दूसरी शाम छह से आठ बजे तक होगी। एंटी लार्वा के छिड़काव की एक ही शिफ्ट होगी। यह सुबह साढ़े आठ से दोपहर 12 बजे तक होगी। छह मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।

शहर के कई क्षेत्रों में हुई फॉगिंग

मंगलवार को नगर निगम की टीम ने आवास विकास, कमला नगर, ताजगंज, खंदारी, जिला अस्पताल के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग की। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया।

कंट्रोल रूम का नंबर : 9319406053

यहां करें संपर्क : 9627571872, 8791412980

फॉगिंग, अप्रैल के पहले सप्ताह के वार्ड

एक अप्रैल : पहली शिफ्ट, वार्ड 81, 26, 29, 73, 25, 41। दूसरी शिफ्ट, 87, 96, 51, 75, 32, 74

दो अप्रैल : पहली शिफ्ट, 67, 43, 49, 92, 68, 17। दूसरी शिफ्ट, 85, 38, 3, 37, 76, 79।

तीन अप्रैल : पहली शिफ्ट, 80, 71, 11, 94, 91, 20। दूसरी शिफ्ट, 90, 89, 4, 46, 199, 99।

चार अप्रैल : पहली शिफ्ट, 82, 52, 12, 13, 95, 77। दूसरी शिफ्ट, 7, 9, 93, 69, 64, 18, 59।

पांच अप्रैल : पहली शिफ्ट, 1, 86, 31, 47, 19, 30। दूसरी शिफ्ट, 56, 34, 8, 42, 97, 45, 15।

छह अप्रैल : पहली शिफ्ट, 61, 28, 66, 16, 5, 24। दूसरी शिफ्ट, 33, 48, 23, 35, 22, 84, 55।

सात अप्रैल : पहली शिफ्ट, 88, 54, 14, 53, 2, 10। दूसरी शिफ्ट, 44, 78, 39, 60, 83, 72, 21।

एंटी लार्वा का छिड़काव

- एक अप्रैल, 51, 75, 32, 74

- दो अप्रैल, 67, 43, 49, 92, 68, 17।

- तीन अप्रैल, 85, 38, 3, 37, 76, 79।

- चार अप्रैल, 80, 71, 11, 94, 91, 20

- पांच अप्रैल, 81, 26, 29, 73, 25, 41

- छह अप्रैल, 90, 89, 4, 46, 100, 99।

- सात अप्रैल, 82, 52, 12, 13, 95, 77।

सेनेटाइजेशन को बनाया विशेष वाहन

आगरा विकास मंच ने सेनेटाइजेशन के लिए फायर ब्रिगेड की तरह विशेष वाहन बनाया है। इससे कई क्षेत्रों को सेनेटाइज किया गया। वहीं, रामलाल वृद्ध आश्रम के माध्यम से पशुओं को चारा उपलब्ध कराया गया। आगरा विकास मंच ने सिर की मंडी, किशोरपुरा, अग्रसेन भवन लोहामंडी, जयपुर हाउस, प्रतापनगर, खतैना रोड, कोठी मीना बाजार मैदान, गोङ्क्षवद नगर को सेनेटाइज किया। इसके लिए सुनील कुमार जैन व अरङ्क्षवद शर्मा ने फायर ब्रिगेड की तरह विशेष वाहन बनाया है, इससे गली में पाइप से 400 मीटर तक सेनेटाइज किया जा सकता है। मंगलवार को इस वाहन के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी रहे। पार्षद मुकुल गर्ग ने जयपुर हाउस में इस वाहन से सेनेटाइजेशन कराया। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में 400 पैकेट भोजन के बनाए गए, जिनका वितरण पुलिस के माध्यम से हुआ। संदेश जैन, ब्रजेंद्र लोढ़ा, विनय वागचर, सुशील जैन, विपिन, सीए मृदुल पाठक, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन का सहयोग रहा। 

chat bot
आपका साथी