गलियों में भी सैनिटाइजेशन कराने की जरूरत

मुख्य रोड पर नगर निगम प्रशासन करा रहा सैनिटाइजेशन हर दिन पहुंचती हैं सौ शिकायतें सैनिटाइजेशन के महाअभियान में बरती जा रही लापरवाही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:05 AM (IST)
गलियों में भी सैनिटाइजेशन कराने की जरूरत
गलियों में भी सैनिटाइजेशन कराने की जरूरत

आगरा, जागरण संवाददाता । मुख्य रोड हो या फिर गली, हर जगह नियमित अंतराल में सैनिटाइजेशन होना चाहिए। खासकर जिस तरीके से कोविड संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुबह और शाम अभियान चलाना चाहिए। लेकिन, मानीटरिग के अभाव में मेयर नवीन जैन के आदेश पर जो अभियान शुरू हुआ है, वह लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन सौ से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं। कोविड मरीज की हुई मौत, नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

सौ फुटा रोड, दयालबाग के पास मंगलवार दोपहर एक कोविड मरीज की मौत हो गई। लोगों ने सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम के अफसरों को फोन और मैसेज किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं हुआ। खुद किया सैनिटाइजेशन : अशोक नगर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार में दो लोगों को कोविड की पुष्टि हुई थी। तीन बार नगर निगम के अफसरों को फोन कर सैनिटाइजेशन के लिए कहा गया, लेकिन टीम नहीं पहुंची। खुद ही सैनिटाइजेशन करना पड़ा।

तंग गलियों पर भी तो रहम करो : सेठ गली हो या फिर शहर की अन्य तंग गली। इन गलियों में अभी तक ठीक तरीके से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है, जबकि नगर निगम के पास पोर्टेबल फागिग मशीनें हैं। इनका प्रयोग सैनिटाइजेशन के लिए आसानी से किया जा सकता है।

नहीं हो रही सुनवाई : बोदला निवासी श्वेता सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पांच कोविड मरीज सामने आ चुके हैं। अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है। नगर निगम के अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

फोटो खींचा और चल दिए

जयपुर हाउस निवासी रीमा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई थी। मंगलवार को टीम आई और उनके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कर चली गई। फोटो भी खींचे गए, जबकि पूरी गली को अच्छी तरीके से सैनिटाइज नहीं किया गया। फैक्ट फाइल

- नगर निगम के सौ वार्डों में पांच हजार मुहल्ले हैं।

- साढ़े 12 लाख वोटर हैं और आबादी 17 लाख है।

- हर दिन 700 टन सूखा और गीला कूड़ा निकलता है।

- नगर निगम और कलक्ट्रेट में सैनिटाइजेशन और फागिग न होने को लेकर हर दिन सौ से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं।

- नगर निगम ने फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां ले रखी हैं।

- नगर निगम के पास दर्जन भर के करीब बड़ी और 80 के आसपास पीठ वाली मशीनें हैं।

chat bot
आपका साथी