CoronaVirus: हॉटस्‍पॉट से लेकर अन्‍य इलाकों में सेनिटाइजेशन के साथ फॉगिंग पर जोर

आधा दर्जन से अधिक अग्निशमन की लगी हैं गाडिय़ां। हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक चला अभियान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 09:14 AM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 09:14 AM (IST)
CoronaVirus: हॉटस्‍पॉट से लेकर अन्‍य इलाकों में सेनिटाइजेशन के साथ फॉगिंग पर जोर
CoronaVirus: हॉटस्‍पॉट से लेकर अन्‍य इलाकों में सेनिटाइजेशन के साथ फॉगिंग पर जोर

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना की रोकथाम के लिए सेनिटाइजेशन के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। ये अभियान सुबह से लेकर शाम तक चल रहा है। हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्र अभियान में शामिल रहे। सेनिटाइजेशन के लिए आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं फॉगिंग के लिए डेढ़ दर्जन मशीनों का प्रयोग किया गया। एंटी लार्वा के लिए 135 मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उधर, पार्षद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। अपने प्रयासों से हर घर को सेनिटाइज करा रहे हैं।

टैंकरों से गंगाजल की आपूर्ति

जर्जर पाइप लाइनों में लीकेज से जलापूर्ति की समस्या बढ़ रही है। मंगलवार को जल संस्थान की टीम ने टैंकरों से गंगाजल की आपूर्ति की। वहीं आठ स्थलों पर लीकेज की मरम्मत भी की गई।

जीवनी मंडी वाटर वर्क्‍स से 135 और सिकंदरा के दोनों प्लांट से 210 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई। पानी का प्रेशर अधिक होने के चलते आठ स्थलों पर लीकेज हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से आवास विकास सेक्टर एक, चार, पांच, नौ व 11, जीवनी मंडी रोड, यमुनापार में तीन स्थलों पर, गोबर चौकी, बालूगंज शामिल रहा। वहीं जल संस्थान के अफसरों के पास पानी की आपूर्ति न होने की शिकायतें पहुंचीं। जिस पर टीम ने डेढ़ दर्जन टैंकरों से पानी भेजा। प्रमुख क्षेत्रों में ट्रांस यमुना, आवास विकास, ताजगंज, पुराना शहर शामिल हैं। जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई है। 

chat bot
आपका साथी