कांग्रेसियों को राजस्थान में ही फूंकना पड़ा पीएम और सीएम का पुतला

पुलिस प्रशासन की चौकसी के चलते नहीं कर सके फतेहपुर सीकरी सीमा में प्रवेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:01 PM (IST)
कांग्रेसियों को राजस्थान में ही फूंकना पड़ा पीएम और सीएम का पुतला
कांग्रेसियों को राजस्थान में ही फूंकना पड़ा पीएम और सीएम का पुतला

जागरण टीम, आगरा। राजस्थान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का फतेहपुर सीकरी सीमा में प्रवेश कर लखीमपुर खीरी जाने का एलान धरा रह गया। पुलिस और प्रशासन की चौकसी के चलते वे सीमा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन नहीं कर सके। उन्होंने राजस्थान सीमा में ही दोनों पुतले फूंके और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

इससे पूर्व सुबह 10 बजे से ही राजस्थान के भरतपुर स्थित सनौली गांव में कांग्रेस की जनसभा में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अवैध हिरासत में लेने, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लखनऊ एयरपोर्ट पर धरना देने की घटना की निंदा की। कहा कि समय आने पर जनता इसका बदला अवश्य लेगी। जनसभा के बाद बाद पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक बयाना अमर सिंह, विधायक नगर वाजिब अली, विधायक कामां जाहिदा खान, विधायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा, विधायक नदबई जोगिंदर अवाना, मेयर अभिजीत, डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर सीकरी सीमा की ओर पैदल मार्च किया। दोपहर 2:15 बजे सीमा पर पहले से ही तैनात एसडीएम किरावली विनोद जोशी, सीओ अछनेरा महेश कुमार, इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी जय श्याम शुक्ला समेत पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस व प्रशासन के समझाने पर कांग्रेस नेता राजस्थान लौट गए। खेरागढ़ तहसील का आरओ प्लांट दो वर्ष से खराब

जागरण टीम, आगरा। खेरागढ़ तहसील मुख्यालय पर लगा आरओ प्लांट दो वर्ष से बंद है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के सचिव हरिओम सिंह के मुताबिक तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है। पानी के लिए वे भटकते नजर आते हैं। अधिकारियों को यह समस्या नहीं दिख रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक इन मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। अघोषित बिजली कटौती को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले

जागरण टीम, आगरा। बाह तहसील क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने गुरुवार को अधिशासी अभियंता देवेंद्र प्रताप वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विद्युत कटौती से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे। गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उनके साथ विनय राठौड़ भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी