यह नाले कब साफ होंगे मेयर साहब

नाला सफाई का अभी तक नहीं तैयार हुआ है प्लान 15 अप्रैल से 15 जून तक शासन के आदेश पर साफ होते हैं नाले नगर निगम के सौ वार्ड में 331 हैं नाले नालों को डलावघर के रूप किया जा रहा है प्रयोग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:59 PM (IST)
यह नाले कब साफ होंगे मेयर साहब
यह नाले कब साफ होंगे मेयर साहब

आगरा, जागरण संवाददाता। महावीर नाला कूड़े से पटा पड़ा है। बोरियों में कूड़ा भरकर फेंका गया है। जूते की कतरन अलग से फेंकी गई है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय निवासी किशन लाल ने बताया कि नाला सफाई के लिए दो बार शिकायत की जा चुकी है। नाला चोक होने से गंदा पानी कई बार घरों में भरा जाता है।

ताजगंज नाला की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नाले को डलावघर के रूप में प्रयोग किया जाता है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि कागजों में नाले साफ हो जाते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही रहती है। शहर में महावीर और ताजगंज नाला नहीं हैं, जिसकी सफाई में नगर निगम प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। बल्कि अभी तक नालों की सफाई का प्लान तैयार नहीं हुआ है। शासन के आदेश पर हर साल 15 अप्रैल से 15 जून तक विशेष नाला सफाई अभियान चलता है। इसके अलावा निगम प्रशासन हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में नाला सफाई करता है, लेकिन नाला सफाई के नाम पर रस्म अदायगी की जा रही है। शहर में 331 नाले हैं जिसमें 31 बड़े नाले हैं। इसमें महावीर नाला और ताजगंज नाला भी शामिल हैं। - वार्ड 45 में कई नालों की ठीक से सफाई नहीं हुई है। अशोक नगर सहित अन्य क्षेत्र के लोग आए दिन शिकायतें करते रहते हैं।

राजेश प्रजापति, पार्षद - नाला सफाई ठीक तरीके से होने से शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी। पिछले साल बड़े नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई थी।

रवि माथुर, पार्षद - नाला सफाई अंतिम छोर से शुरुआत तक होनी चाहिए। तलीझाड़ नाला सफाई के बदले रस्म अदायगी की जाती है। इसी के चलते जलभराव होता है।

मनोज सोनी, पार्षद - नाला सफाई के नाम पर रस्म अदायगी की जाती है। नालों को टुकड़ों में साफ किया जाता है। सिल्ट का समय पर उठान नहीं होता है।

मुकेश यादव, पूर्व पार्षद - महावीर नाला और ताजगंज नाला ठीक तरीके से साफ न होने की शिकायत मिली है। संबंधित अफसरों से रिपोर्ट मांगी गई है।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी