Double Murder: आगरा में पिता-पुत्र के हत्यारोपितों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, मामूली बात पर दागी थी गोली

Double Murder घर में बकरी घुसने पर हुए विवाद में गोली मारकर की गई थी हत्या। बासौनी के शिव लाल का पुरा की घटना आठ के खिलाफ हुआ था मुकदमा। बासौनी के गांव शिवलाल का पुरा निवासी भीकम सिंह की बकरी पड़ोसी ज्ञान सिंह के घर में घुस गई थी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST)
Double Murder: आगरा में पिता-पुत्र के हत्यारोपितों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, मामूली बात पर दागी थी गोली
घर में बकरी घुसने पर हुए विवाद में गोली मारकर की गई थी हत्या।

आगरा, जागरण संवाददाता। घर में बकरी घुसने पर हुए विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार हैं। तीन दिन में पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।

बासौनी के गांव शिवलाल का पुरा निवासी भीकम सिंह की बकरी पड़ोसी ज्ञान सिंह के घर में घुस गई थी। इसको लेकर हुए विवाद में ज्ञान सिंह पक्ष ने भीकम सिंह और उनके बेटे जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज हुए मुकदमे में ज्ञान सिंह उसकी पत्नी, बेटा राजकुमार, लवकुमार, रवि और रिश्तेदार बदन सिंह, प्रेम सिंह और इंद्रजीत नामजद हैं। नामजद आरोपित इंद्रजीत गांव पुरा उमरैठा का निवासी है। यह गांव घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर है। पुलिस टीम ने रविवार को गांव पुरा उमरैठा में इंद्रजीत के घर दबिश दी। वह घर पर नहीं मिला। अन्य आरोपित भी फरार हो गए हैं। तीन दिन से पुलिस उनकी गिरफ्तारी को रिश्तेदारियों में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया है। पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपित पक्ष के घर में तलाशी ली थी। इसमें सात तमंचे और कारतूस बरामद हुए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ रहा है। 

chat bot
आपका साथी