Loot in Home: आगरा में थाने के पास घर में घुसकर लूटपाट को संदिग्ध मान रही पुलिस

Loot in Home कमला नगर थाने के पास बदमाशों ने की थी वारदात। घर की स्थिति देखते हुए घटना संदिग्ध लग रही है। 40 वर्गगज के मकान में भले ही दोनों बेटे अलग-अलग कमरों में सो रहे हों लेकिन उन्होंने घर में बदमाशों की आहट क्यों नहीं सुनी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:21 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:21 AM (IST)
Loot in Home: आगरा में थाने के पास घर में घुसकर लूटपाट को संदिग्ध मान रही पुलिस
बल्केश्वर में घर में घुसकर लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद।

आगरा, जागरण संवाददाता। कमला नगर थाने के पास घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के गले पर चाकू लगाकर लूटपाट की थी। बदमाश 15 तोले सोने के गहने और नकदी ले गए थे। पुलिस इस सनसनीखेज घटना को भी संदिग्ध मान रही है। पुलिस को परिवार के लोगों की बातों में झोल नजर आ रहा है।

कमला नगर थाने के पास ईडब्ल्यूएस आवास में देवेंद्र सिंह का परिवार रहता है। घर में उनकी पत्नी सुमन और छोटा बेटा लाखन एक कमरे में सो रहे थे। बड़ा बेटा पंकज, उसकी पत्नी दिव्या और सात वर्ष का पाैत्र आयुष दूसरे कमरे में सो रहे थे। शनिवार तड़के 4.45 बजे चार बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। सुमन के गले पर चाकू लगाकर बदमाशों ने उनसे तिजोरी का ताला खुलवा लिया। इसके बाद उसमें रखे 15 तोले सोने और 750 ग्राम चांदी के गहने और छह हजार रुपये बदमाश लूट ले गए। पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दे दी। मगर, पुलिस अभी इस घटना काे संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर कमला नगर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि सुमन के बयानों में भी बदलाव आ रहा है। घर की स्थिति देखते हुए घटना संदिग्ध लग रही है। 40 वर्गगज के मकान में भले ही दोनों बेटे अलग-अलग कमरों में सो रहे हों, लेकिन उन्होंने घर में बदमाशों की आहट क्यों नहीं सुनी। जबकि कमरे बिल्कुल पास थे। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद सुमन ने शोर क्यों मचाया। समय से वे शोर मचा देती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। ये सवाल शक पैदा कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी