पहरेदार ही निकला भक्षक, घर में घुसकर कर रहा था ऐसा काम, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

सिपाही ने घर में घुस की छेड़छाड़ गिरफ्तार। आरोपित को महिलाअों ने कमरे में किया बंद। एत्माद्दौला क्षेत्र की घटना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 03:32 PM (IST)
पहरेदार ही निकला भक्षक, घर में घुसकर कर रहा था ऐसा काम, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
पहरेदार ही निकला भक्षक, घर में घुसकर कर रहा था ऐसा काम, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के महावीर नगर में शुक्रवार रात सिपाही जबरन एक घर में घुस गया। वहां मौजूद महिलाओं पर वर्दी का रौब दिखाकर छेड़छाड़ करने लगा। इससे परिवार की महिलाएं दहशत में आ गईं। उन्होंने सिपाही को किसी तरह कमरे में बंद करके 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

एत्माद्दौला के नगला रामबल निवासी सिपाही अभय यादव जीआरपी आगरा में तैनात है। वह शुक्रवार रात साढ़े नशे की हालत में महावीर नगर पहुंचा। एक घर के सामने अपनी कार खड़ी करके उसमें जबरन घुस गया। वहां मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो वह वर्दी का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज और अभद्रता पर उतर आया। इससे परिवार दहशत में आ गया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। उनकी मदद से आरोपित सिपाही अभय यादवको कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं द्वारा 100 नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आयी। पीड़ितों ने बताया कि सिपाही पहले भी एक बार उनके घर में जबरन घुस आया था। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर मलिक के अनुसार सिपाही अभय के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी