Agra Lockdown Update Day 12: लोगों में चिंता, छतों से देख रहे मस्जिदों का नजारा

जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बस्ती के लोग परेशान। घरों में लगे शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश पट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 09:48 AM (IST)
Agra Lockdown Update Day 12: लोगों में चिंता, छतों से देख रहे मस्जिदों का नजारा
Agra Lockdown Update Day 12: लोगों में चिंता, छतों से देख रहे मस्जिदों का नजारा

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा की जिन मस्जिदों में तब्‍लीगी जमात से जुड़े लोग मिले थे। उन मस्जिदों के पास रहने वाले लोग चिंता में डूबे हैं। मस्जिदों का नजारा घरों की छतों से ही देख रहे हैं और घरों में ही शारीरिक दूरी का पालन करने लगे हैं।

आगरा में तब्‍लीगी जमात से सैड़कों लोग जुड़े मिले हैं। कई जमातियों के संक्रमित पाए जाने पर मस्जिदों के पास रहने वाले लोग चिंता में हैं। वजीरपुरा की तांत वाली मस्जिद के पास रहने वाले अली वारिश बताते हैं कि घर जाने का रास्ता मस्जिद के पास होकर जाता है। जमातियों को कोरोना की पुष्टि होने पर उस गली से निकलना बंद कर दिया है। उनके बड़े भाई महबूब हुसैन बताते हैं कि बस्ती के लोग चिंता में हैं। वे कहते हैं कि प्रशासन सही काम कर रहा है। बस्ती के ज्यादातर लोग अपना चेकअप कराने की तैयारी कर रहे हैं। मंटोला के शमीम उद्दीन का कहना है कि पहले लोग चेकअप कराने से बचते थे। लेकिन जब से जमातियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तब कुछ लोग जागरूक हुए हैं। वह प्रशासन का सहयोग करने में जुटे हैं।

पांच वक्त होती है अजान

शहर की मस्जिदों में पांचों वक्त की अजान होती है। इन मस्जिदों में तीन लोग नमाज अदा करते हैं। इनमें मस्जिद का इमाम, मुतवल्ली और तीसरा कमेटी के सदस्य होते हैं।

जमातियों को छुपाना पड़ेगा महंगा

अब तक पुलिस-प्रशासन को अपने बारे में जानकारी नहीं देने वाले बाहर से आए जमाती और उन्हें पनाह देने वालों की मुश्किल बढऩे वाली हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बाहर से आए जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों को यदि किसी ने छुपाया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एलआइयू के माध्यम से क्षेत्रवार ऐसे लोगों की तलाश कराई जा रही है।

जमातियों की वजह से कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले बढ़ गए हैं। इससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि पिछले दिनों पुलिस की मदद से मस्जिदों और अन्य स्थानों से जमातियों को पकड़कर क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने एक वाट्सएप नंबर जारी कर ऐसे लोगों को स्वयं सूचना देने के लिए प्रेरित किया था, जो हाल ही में बाहर से आए हैं। चुनिंदा लोगों ने ही इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि अभी भी बाहर से आए कई जमाती शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छुपे हैं। इनके संपर्क में भी तमाम लोग रह चुके हैं। एलआइयू के माध्यम से ऐसे सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी नगर डा. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि बाहर से आए जमातियों को अपने बारे में प्रशासन को जानकारी देनी होगी। न देने पर ऐसे लोगों और इन्हें छुपाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।  

chat bot
आपका साथी