जानिए क्‍यों बंद की गई सुल्‍तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर की एक लेन Agra News

आगरा-कानपुर हाईवे पर बने सिक्‍स लेन फ्लाईओवर का दो साल में ही फूल गया दम। पुल में आई तकनीकी खामी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 11:33 AM (IST)
जानिए क्‍यों बंद की गई सुल्‍तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर की एक लेन Agra News
जानिए क्‍यों बंद की गई सुल्‍तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर की एक लेन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। दो साल में ही सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर का दम फूल गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने वाटरवर्क्‍स से भगवान टाकीज की तरफ की तीसरी लेन बंद कर दी गई है। लेन को बंद करने के पीछे तकनीकी कमी बताई जा रही है।

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। इसी के तहत खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटरवर्क्‍स फ्लाईओवर बनाए गए। सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर छह लेन का है। मई 2017 में फ्लाईओवर चालू हुआ था। पिछले दिनों वाटरवर्क्‍स से भगवान टाकीज की ओर की तीसरी लेन को बंद कर दिया गया है। एनएचएआइ मथुरा खंड की टीम ने यहां सीमेंट ब्लॉक रख दिए गए हैं। इससे अब दो लेन चालू हैं।

जांच में खुलेगी पोल

सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर की एक लेन बंद क्यों की गई है। यह जांच में पता चलेगा।

एनएचएआइ अफसरों ने साधी चुप्पी

एनएचएआइ मथुरा खंड के परियोजना निदेशक मोहम्मद सफी सहित अन्य अफसरों ने चुप्पी साध ली है। यहां तक कि अधिकारी अब फोन रिसीव करने से भी बच रहे हैं।

सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर एक नजर में

2014 में शुरू हुआ था निर्माण। 2016 जनवरी में पूरा होना था निर्माण। बाद में समय सीमा 31 जनवरी 2017 कर दी गई थी। 850 मीटर है फ्लाईओवर की कुल लंबाई। जिसमें अप्रोच रोड की लंबाई 750 मीटर है। 30 करोड़ रुपये आई थी फ्लाईओवर की कुल लागत।

'सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर की एक लेन को बंद करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। एनएचएआइ अफसरों से रिपोर्ट मांगी गई है'।

एनजी रवि कुमार, डीएम  

chat bot
आपका साथी