तो इस व्यूह रचना से भाजपा हासिल करेगी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल, जानिये क्‍या है रणनीति

भाजपा की लोकसभा संचालन समिति बैठक में प्रदेश महामंत्री ने बताई रणनीति। केंद्र और राज्य सरकारों के लाभार्थियों तक पहुंचने को तीन स्तरीय अभियान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 05:06 PM (IST)
तो इस व्यूह रचना से भाजपा हासिल करेगी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल, जानिये क्‍या है रणनीति
तो इस व्यूह रचना से भाजपा हासिल करेगी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल, जानिये क्‍या है रणनीति

आगरा [जेएनएन]: लोकसभा चुनाव 2019 में अब अधिक समय नहीं है। महारथी अपने रथ सजा रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा की रणनीति सोच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों पर टिकी है। वह प्रदेश के ऐसे तीन करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए तीन स्तरीय अभियान की तैयारी कर चुकी है। इस काम में सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा।

शनिवार को लोकसभा संचालन समिति की मथुरा के माधव मुस्कान होटल में बुलाई गई बैठक में भाग लेने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और ब्रज प्रांत के प्रभारी गोङ्क्षवद नारायण शुक्ला ने यह बात कही। उन्होंने जागरण से बातचीत में कहा कि पार्टी की रणनीति अपने सांगठनिक दम पर चुनाव में उतरने की है। प्रदेश में भाजपा के करीब 40 लाख कार्यकर्ता है। एक लाख 58 हजार बूथ हैं। करीब 15 हजार के करीब सेक्टर हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाले करीब तीन करोड़ लोग हैं। इन तक पहुंचने के लिए प्रचार, संपर्क और मतदाता इन तीन स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे। करीब 13 हजार उज्ज्वला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। लाभार्थियों से सेक्टरवार संपर्क किया जाएगा। मथुरा जिले में 165 सेक्टर और 2014 बूथ हैं। करीब 22 मंडल हैं और 1200 से अधिक तो पदाधिकारी ही हैं। इन सबको इस काम में लगाया जाएगा। लाभार्थियों तक पहुंचकर भाजपा एक बढ़त हासिल करेगी। इस दौरान अन्य मतदाताओं से भी संपर्क की प्रक्रिया चलती रहेगी। बैठक में भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, विधायक गोवर्धन काङ्क्षरदा ङ्क्षसह, एसके शर्मा, जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, कोपरेटिव बैंक चैयरमेन तेजवीर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी