सांसद हेमा मालिनी ने किया मथुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का शुभारंभ Agra News

मथुरा छावनी परिषद में हुआ अायोजन। डोर टू डोर होगा कूड़ा कलेक्‍शन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 12:12 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 12:12 PM (IST)
सांसद हेमा मालिनी ने किया मथुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का शुभारंभ Agra News
सांसद हेमा मालिनी ने किया मथुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का शुभारंभ Agra News
आगरा, जेएनएन। मथुरा की गलियों में अब कूड़ा कम दिखने की उम्‍मीद प्रबल हो गई है। मथुरा के छावनी परिषद के करीब दस टन कूड़े का निस्‍तारण करने के लिए यहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाया गया है। सांसद हेमा मालिनी ने इसका शुभारंभ किया।

बता दें कि छावनी परिषद की आबादी करीब तीस हजार है। संयंत्र द्वारा यहां दस टन कचरे का निस्‍तारण प्रतिदिन किया जाएगा। इसके लिए छावनी परिषद डोर टू डोर कचरे का कलेक्‍शन करेगी। इसका ठेका आकांक्षा कंपनी को दिया गया है। इसके संचालन पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये का मासिक खर्च आएगा। सांसद हेमा मालिनी ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फीता काट कर प्लांट के संचालन का शुभारंभ किया। महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु, विधयाक पूरन प्रकाश, ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कहा कि दो साल पहले कूड़ा निस्तारण का प्लान किया गया था। जो आज पूरा हो गया। मथुरा का एक हिस्‍सा साफ रखने की पहल के बाद ब्रज भूमि को और अधिक साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी