हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही ब्रज की पौध, विलुप्‍त पेड़ फिर आएंगे नजर Agra News

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास वन विभाग की जमीन पर बनी है नर्सरी। एक दर्जन प्रजातियों के आठ हजार से ज्यादा डाले गए बीज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 07:23 PM (IST)
हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही ब्रज की पौध, विलुप्‍त पेड़ फिर आएंगे नजर Agra News
हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही ब्रज की पौध, विलुप्‍त पेड़ फिर आएंगे नजर Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा की हरियाली और ब्रज की प्रजातियों को बढ़ाने को वन विभाग ने हाईटेक नर्सरी में पौध विकसित करनी शुरू कर दी है। कम तापमान में एक दर्जन पौधों की प्रजातियों को उगाया जा रहा है। वन विभाग के पास जिले की यह पहली हाईटेक नर्सरी होगी, जिसमें ब्रज में पाए जाने वाले पौधे तैयार किए जाएंगे। 

ताजमहल के पूर्वी गेट से सटा वन विभाग का कार्यालय है। उसके टीक सामने विभागीय जमीन पर नर्सरी बनाई गई है। पूर्ण तकनीक से तैयार नर्सरी में एक दर्जन प्रजातियों के आठ हजार एक सौ साठ बीज डाले हैं। यह बीच दो से तीन सप्ताह में कप में दिखाई देने लगेगा। इस तरह नर्सरी में दो बार पौध विकसित की जाएगी। उसको रोपण के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। नर्सरी 40 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी है। इसमें 17 लोहे के फ्रेम लगे हैैं, इन पर ही बीज वाले कप रखे हैैं और इनके ऊपर फव्वारे लटके रहते हैैं। बीज डालने वाले कप में ऑर्गेनिक मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वर्मीकुलाइट, सॉइलराइट का मिश्रण भी है।

ये पौध होगी तैयार

हाईटेक नर्सरी का इस्तेमाल ब्रज यानी स्थानीय प्रजाति की पौध तैयार करने के लिए बनाया गया है। अभी स्थानीय प्रजाति के पेड़ों की पौध उपलब्ध नहीं होती है। खुद विभाग भी बाहरी प्रजाति के पौधे लगाता है। इसमें धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पेड़ों की पौध को भी विकसित करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त कदंब, मौलश्री, तमाल, पाकड़, रिंजा, किन्नी, करील, अकोल, पीलू, अर्रु, कनेर, सागौन, चिलबिल अनार, अमलतास, ऑवला आदि की पौध तैयार की जा रही है।

स्वत: चलते हैं उपकरण

नर्सरी में दो कूलर लगे हैं और उनके ठीक सामने कूलर वाली जाली लगी है। जाली के माध्यम से पानी बहता है। इसके अलावा इसमें 24 फव्वारे लगे हैं। ये सभी उपकरण तापमान 32 डिग्र्री से अधिक होने पर स्वत: चालू हो जाते हैं और कम होने पर बंद हो जाते है।

हाईटेक नर्सरी में आठ हजार से ज्यादा बीज डाला गया है। अधिकांश पौधे ब्रज में पाए जाने वाले उगाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष नर्सरी बनकर तैयार की गई थी। इसमें तापमान संतुलित करने के लिए हाईटेक उपकरणों का प्रयोग किया है।

मनीष मित्तल, डीएफओ 

chat bot
आपका साथी