सपा के इस गढ़ में आज माया संग मंच साझा करेंगे मुलायम, जानिए तैयारियों का हाल

24 साल बाद गठबंधन की छांव में आज होगी चुनावी जनसभा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आरएलडी नेता अजीत सिंह।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 10:35 AM (IST)
सपा के इस गढ़ में आज माया संग मंच साझा करेंगे मुलायम, जानिए तैयारियों का हाल
सपा के इस गढ़ में आज माया संग मंच साझा करेंगे मुलायम, जानिए तैयारियों का हाल

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी का क्रिश्चियन मैदान 1995 के बाद एक बार फिर अपनी सियासी कहानी दोहराने को तैयार है। सपा प्रत्याशी मुलायम ङ्क्षसह यादव के समर्थन में जनसभा होनी है। खास बात यह है कि 24 साल के लंबे अंतराल के बाद गठबंधन की छांव में मुलायम ङ्क्षसह यादव बसपा प्रमुख मायावती के साथ मंच साझा करेंगे। मतदाताओं के दिल तक पहुंचने के लिए अबकी आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी साथ होंगे।

मतदान से पहले शुक्रवार को गठबंधन की जनसभा होनी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पहुंचेंगे। इसके अलावा गठबंधन से बसपा प्रमुख मायावती और रालोद नेता अजीत सिंह भी होंगे। गुरुवार को जनसभा के लिए शहर के क्रिश्चियन मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लिया।

दो अलग हैलीकॉप्टरों से आएंगे माया और मुलायम

गठबंधन की जनसभा को संबोधित करने के लिए माया और मुलायम दो अलग-अलग हैलीकॉप्टरो से आएंगे। एसडीएम रजनीकांत का कहना है कि महावीर मिल में बने हलीपेड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के उतरने के इंतजाम कराए गए हैं जबकि सभा स्थल पर बने हेलीपेड पर बसपा मुखिया मायावती और आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

chat bot
आपका साथी