आगरा- फीरोजाबाद हाइवे पर पुलिसकर्मी के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पढ़कर चौंक जाएंगे आप

आगरा के थाना डौकी में तैनात है मैनपुरी निवासी सिपाही। तमंचा दिखाकर 45 हजार, बाइक एवं मोबाइल लूट ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:57 PM (IST)
आगरा- फीरोजाबाद हाइवे पर पुलिसकर्मी के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पढ़कर चौंक जाएंगे आप
आगरा- फीरोजाबाद हाइवे पर पुलिसकर्मी के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पढ़कर चौंक जाएंगे आप

आगरा(जेएनएन): प्रदेश में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। फीरोजाबाद- आगरा हाईवे पर राजा का ताल पुलिस चौकी के निकट बदमाशों ने आगरा में तैनात एक सिपाही से 45 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश तमंचा दिखा कर सिपाही की बाइक एवं मोबाइल भी ले गए। पीड़ित ने चौकी पर पहुंच घटना की जानकारी दी तो महकमे में खलबली मच गई।

समाज की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी खुद आपराधिक वारदातों के शिकार हो रहे हैं। जिन अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस को करना चाहिए वो ही अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को लूट रहे हैं। फीरोजाबाद जिले में मंगलवार को ऐसी ही घटना सामने आई।

मामले के अनुसार आगरा के थाना डौकी में तैनात भूप सिंह पुत्र भारत सिंह टूंडला के गणेश नगर में रहते हैं। मूल रूप से मैनपुरी के औछा निवासी भूप सिंह मंगलवार सुबह अपने बेटे विकास के साथ बाइक से गाव जा रहे थे। सुबह करीब पाच बजे राजा का ताल चौकी से 200 कदम पहले हाईवे पर जरौली मोड़ के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सिपाही को रोक लिया। तमंचा दिखा कर सिपाही की जेब में रखे हुए 45 हजार रुपये तथा बाइक एवं मोबाइल लूट ले गए। हाईवे पर सुबह तड़के घटी घटना से सनसनी फैल गई। लूट के बाद में पिता पुत्र ने चौकी पर पहुंच कर वारदात की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई। हर कोई हैरान था कि लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम पुलिस चौकी के निकट दिया और पुलिस कुछ न कर सकी। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का दावा है जल्द ही बदमाशों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी