Lockdown 2: प्रमुख सचिव और एडीजी @ HotSpot, लोगों से पूछा जरूरत का सामान पहुंच रहा या नहीं

हॉट स्पॉट इलाकों में कोरोना फाइटर से भी की बातचीत। सेनेटाइजेशन और लोगों तक खाना पहुंचाने की व्यवस्था की ली जानकारी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 04:44 PM (IST)
Lockdown 2: प्रमुख सचिव और एडीजी @ HotSpot, लोगों से पूछा जरूरत का सामान पहुंच रहा या नहीं
Lockdown 2: प्रमुख सचिव और एडीजी @ HotSpot, लोगों से पूछा जरूरत का सामान पहुंच रहा या नहीं

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना से जंग को लेकर आगरा के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव आलोक कुमार और एडीजी अजय आनंद ने रविवार को शहर के हॉट स्पॉट का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने वहां के कोरोना फाइटर से भी बातचीत की। इन इलाकों में लोगाें तक खाना और राशन पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उनसे सेनेटाइजेशन के बारे में भी बातचीत की।

कोरोना वायरस से जंग और उससे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए प्रमुख सचिव आलोक कुमार और एडीजी अजय आनंद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनमें प्रमुख सचिव प्रशासनिक व्यवस्थाएं देख रहे हैं। जबकि एडीजी लॉकडाउन को फॉलो कराने के लिए पुलिस ने क्या इंतजाम ने किए हैं। इसके दिशा-निर्देशन कर रहे हैं।

प्रमुख सचिव और एडीजी ने पुलिस ने रविवार सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंटोला, नाई की मंडी, कोतवाली और न्यू आगरा समेत शहर के अन्य हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस द्वारा चौकी स्तर पर बनाए गए कोरोना फाइटर से भी बातचीत की उनसे हाॅट स्पॉट इलाकों की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने कोरोना फाइटर से हॉट स्पॉट में सेनेटाइजेशन की स्थित के बारे में भी पूछा।

प्रमुख सचिव और एडीजी ने इन इलाकों में लोगों को खाने और राशन समेत अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली। विशेषकर लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में पूछा। हॉट स्पॉट इलाकों में निरीक्षण के दौरान एसएसपी बबलू कुमार,एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एएसपी सौरभ दीक्षित भी नोडल अधिकारियों के साथ रहे।

खुद भी कर रखा है लॉकडाउन

हॉट स्पॉट एरिया की पुलिस ने पूरी तरह नाकाबंदी रखी है। लोगों को सतर्क करने के लिए वहां पंफलेट भी लगा रखे हैं कि यह हॉट स्पॉट है। यहां बाहरी व्यक्ति का आना निषेध है। पुलिस के अलावा लोगों ने अपने स्तर से भी इन एरिया में बांस-बल्ली समेत अन्य उपायों को अपनाते हुए अपनी गलियों को बंद कर रखा है।  

फायर ब्रिगेड हॉट स्पॉट एरिया को लगातार कर रही सेनेटाइज

हॉट स्पॉट इलाकों में फायर ब्रिगेड की 20 सदस्यीय टीम लगातार सेनेटाइजेशन कर रही है। प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। इसमें दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया है। फायर ब्रिगेड द्वारा प्रभावी तरीके से सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।   

chat bot
आपका साथी