Krishna Janmashtami 2022 : मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- हम जो कुछ भी करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण सब जानते हैं

CM Yogi Adityanath In Mathura मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। यह हमारा सौभाग्य है कि ब्रज की भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ मंगलम परिवार के अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुडऩे का अवसर भी प्राप्त हुआ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 05:35 PM (IST)
Krishna Janmashtami 2022 : मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- हम जो कुछ भी करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण सब जानते हैं
CM Yogi Adityanath In Mathura : सीएम योगी आदित्यनाथ

मथुरा, जेएनएन। Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने वृदावन (Vindavan) में आज ही दिन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा (Mathura) में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मथुरा के वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन (Annapurna) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हम करते हैं, वो भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं। 'परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम। उसके पीछे भगवान की ही वाणी है, भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है।

भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब पांच हजार वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है जहां लीलाएं घटित हुई थीं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। यह हमारा सौभाग्य है कि ब्रज की भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ मंगलम परिवार के अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुडऩे का अवसर भी प्राप्त हुआ। मैं इसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। प्रदेश में जितने भी हमारे धाम और तीर्थ हैं उन सबके विकास के साथ इनके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले कान्हा की नगरी वृंदावन में आज नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित भी किया। उन्होंने कहा कि इस भोजनालय का जैसा नाम है अन्नपूर्णा, वैसी ही इसकी खासियत भी है। 

संत विजय कौशल जी ने अन्नपूर्णा भोजनालय के बारे में अवगत कराया था। आज हम जो भी करते हैं, उसके पीछे भगवान का ही मंत्र है, उसी से प्रेरणा लेकर आज यहां उपस्थित हुए। ब्रज के सभी तीर्थ में धरोहर सुरक्षित करने को सरकार लगी है। बांके बिहारी की प्रेरणा से लोक कल्याण के काम जारी रहे। मुख्यमंत्री ने 25 इलेक्ट्रिक बसों को भी यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

chat bot
आपका साथी