अपनों की याद में अच्छे पौधे लगाने को तैयार है हम, अभियान का आगाज आज से

दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अछे पौधे को मिला शहर का सहयोग ताजनगरी को हरियाली का ताज पहनाने को शहरवासी तैयार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM (IST)
अपनों की याद में अच्छे पौधे लगाने को तैयार है हम, अभियान का आगाज आज से
अपनों की याद में अच्छे पौधे लगाने को तैयार है हम, अभियान का आगाज आज से

आगरा, जागरण संवाददाता। इस बार कागजों में नहीं बल्कि हकीकत में ताजनगरी को हरा-भरा बनाना है। पिछले दो सप्ताह से चल रहीं दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान की तैयारियों को अमली जामा आज से पहनाया जाएगा। शहरवासियों ने कोरोना से दिवंगत हुए अपनों की याद में पौधे लगाने का जो संकल्प लिया है, इसे पूरा करना मुश्किल नहीं है। आज से संकल्प को मूर्त रूप देने का आगाज होगा, शहरवासियों द्वारा लगाए गए पौधे भविष्य में ताजनगरी को हरियाली का ताज पहनाएंगे। इस अभियान में ऐसे पौधे रोपित करने का लक्ष्य है जो आक्सीजन ज्यादा देते हैं। आम आदमी के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठन भी अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की तैयारी कर चुके हैं। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी सभी ने उठाई है।

- दैनिक जागरण का प्रयास शानदार है। 26 से सात जुलाई तक हर किसी को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा पार्क या फिर रिक्त जमीन पर लगाया जा सकता है।

नवीन जैन, मेयर - पौधारोपण अभियान को लेकर हर किसी को जागरूक होना चाहिए। खुद भी पौधे लगाएं और दूसरों को प्रेरित करें। पौधे लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें कोई पशु नुकसान न पहुंचा सके। अगर संभव हो तो पौधे पर ट्री गार्ड भी लगा सकते हैं।

अमित गुप्ता, मंडलायुक्त - दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। लोगों से अपील है कि पीपल, बरगद, नीम सहित अन्य पौधे जरूर लगाएं। पौधों की अनिवार्य रूप से देखभाल करें। छोटे से प्रयास से जिले में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। प्रभु एन सिंह, डीएम इनर रिग रोड, ताजनगरी, शास्त्रीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में 47 हजार पौधे लगाए जाएंगे। लोगों से अपील है कि आगे आएं और पार्कों में पौधे लगाएं।

डा. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष एडीए दैनिक जागरण और नगर निगम प्रशासन मिलकर शहर में पौधारोपण करेगा। गड्ढे खोदने के आदेश दिए गए हैं, जिससे पौधारोपण शुरू किया जा सके।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। हम पूरी तरह से इस अभियान का सहयोग करेंगे। पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे। मेरा सभी से अनुरोध है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने आगरा को पौधों की सौगात दें।

- संत बाबा प्रीतम सिंह, गुरुद्वारा गुरु का ताल कोरोना काल में लोग प्रकृति के नजदीक आए हैं, पेड़ों के महत्व को समझा है। इसी लिए वे संकल्प ले चुके हैं कि आने वाली पीढ़ी को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है।

- फादर मून लाजरस दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे की इस समय काफी महत्ता है क्योंकि कोरोना काल में अपनों को आक्सीजन के लिए भटकते हम सभी ने देखा है। शहर के हर परिवार को अपनों की याद में एक-एक पौधा लगाना चाहिए, जिससे वे हमेशा हमारे साथ रहें और प्रकृति की रक्षा करें।

महंत योगेश पुरी दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। इससे आम आदमी जागरूक हो रहा है। लोग यह समझ चुके हैं कि खुशहाल जीवन के लिए पौधे कितने जरूरी हैं। पौधे लगाने के साथ ही उसकी अपने स्वजन की तरह देखभाल करना भी जरूरी है।

मौलाना रियासत अली दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। मैं पूरी तरह से इस अभियान का सहयोग करेंगे। पौधे रोपित करेंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे। मेरा शहरवासियों से अनुरोध है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने आगरा को पौधों की सौगात दें।

राजेश खुराना, संस्थापक, आत्मनिर्भर सामाजिक संस्था आज के समय में पौधारोपण बहुत जरूरी हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण के साथ हम लोगों ने बहुत अधिक खिलवाड़ किया है। दैनिक जागरण ने हम सभी के जीवन से जुड़े मुद्दे को उठाया है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि आओ रोपें, अच्छे पौधे अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएं।

- प्रो. प्रदीप श्रीधर, जनसंपर्क अधिकारी, डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दैनिक जागरण का यह अभियान आज और कल संजीवनी का काम करेगा। सभी को पौधे रोपने चाहिए। साथ ही उसकी देखरेख का भी बीड़ा उठाना चाहिए। इस अभियान से बच्चों को भी जोड़ें इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा।

-कल्पना अग्रवाल, संगिनी महिला समिति लोगों की आदत है ऐसी सांसारिक चीजों पर पैसा खर्च करने की जो स्थाई भी नहीं है। कोरोना काल में हमें आक्सीजन की महत्ता समझ में आई है। इसलिए पौधों में पूंजी लगाएं, उन्हें रोपित करें जो स्थाई रूप से हमारे और हमारे बच्चों की रक्षा करेंगे।

नम्रता मिश्रा, अधिवक्ता

chat bot
आपका साथी