Agra Metro: हाई पावर कमेटी दूर करेगी की रफ्तार हर अड़चन Agra News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी। प्रमुख सचिव मंडलायुक्त डीएम भी बनाए गए सदस्य।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 12:37 PM (IST)
Agra Metro: हाई पावर कमेटी दूर करेगी की रफ्तार हर अड़चन Agra News
Agra Metro: हाई पावर कमेटी दूर करेगी की रफ्तार हर अड़चन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो को रफ्तार देने का प्रयास हो रहा है। विभागों के बीच आपसी तालमेल बनाने और विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित की गई है। यह मेट्रो की अड़चन को दूर करेगी। आवास एवं शहरी नियोजन की विशेष सचिव माला श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मेट्रो में कई विभागों का सहयोग रहेगा। विभागीय समन्वय होना जरूरी है। हाई पावर कमेटी विभागीय समन्वय, भूमि अधिग्रहण, परियोजना के एलाइनमेंट, विभिन्न पाइप लाइन को शिफ्ट करना, प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास प्रमुख रूप से शामिल है।

कानपुर में भी कमेटी होगी प्रभावी

आगरा मेट्रो की कमेटी कानपुर में भी प्रभावी होगी। सिर्फ मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी और नगरायुक्त के नाम में बदलाव होगा। बाकी प्रमुख सचिव के स्तर में कोई बदलाव नहीं होगा।

हाई पावर कमेटी के यह हैं सदस्य

- प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त

- प्रमुख सचिव, वित्त

- प्रमुख सचिव, नियोजन

- प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग

- प्रमुख सचिव, नगर विकास

- प्रमुख सचिव, परिवहन

- प्रमुख सचिव, गृह

- प्रमुख सचिव, राजस्व

- प्रमुख सचिव, ऊर्जा

- प्रमुख सचिव, वन एवं वन्य जीव

- प्रमुख सचिव, पर्यावरण

- प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन

- मंडलायुक्त आगरा मंडल

- उपाध्यक्ष एडीए

- डीएम

- एसएसपी

- नगरायुक्त 

chat bot
आपका साथी