राज्यपाल आनंदी बेन पहुंचीं बांकेबिहारी की शरण, विशेष पूजा की Agra News

राज्‍यपाल मंगलवार रात पहुंची थीं मथुरा। जन्‍मभूमि के दर्शन के बाद भाग लेंगी वेटेरिनिरी विवि के दीक्षा समारोह में भाग।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 11:16 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 11:16 AM (IST)
राज्यपाल आनंदी बेन पहुंचीं बांकेबिहारी की शरण, विशेष पूजा की Agra News
राज्यपाल आनंदी बेन पहुंचीं बांकेबिहारी की शरण, विशेष पूजा की Agra News

आगरा, जेएनएन। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार सुबह वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। राज्‍यपाल मंगलवार रात मथुरा पहुंच गईंं थीं। वे यहां वेटेरनिरी विवि में आयोजित नवे दीक्षा समारोह में भाग लेने के लिए आई हैं। दीक्षा समारोह से पहले राज्‍यपाल ने बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए और इसके जन्‍मस्‍थान जाकर भगवान कृष्‍ण के दर्शन किए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह अपने तय समय से 25 मिनट देरी से सुबह करीब नौ बजे बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आराध्य के दर्शन किए। ठाकुर बांकेबिहारी जी के सामने पहुंचने पर राज्यपाल आराध्य को एकटक निहारती रहीं। मंदिर सेवायत घनश्याम गोस्वामी ने राज्यपाल को ठाकुर बांकेबिहारी की लीलाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी हरिदास की संगीत साधना से प्रसन्न आराध्य का निधिवन राज मंदिर में प्राकट्य हुआ। मंदिर के महत्व और धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी गोस्वामी ने राज्यपाल को जानकारी दी। सेवायतों ने राज्यपाल से पूजन करवाकर प्रसादी माला भेंट की। इसके बाद यहां से राज्‍यपाल जन्‍मभूमि पहुंचीं। आज दिनभर राज्‍यपाल मथुरा में रहेंगी। शाम को लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगी।  

chat bot
आपका साथी