After Ayodhya Verdict: अयोध्‍या मंदिर निर्माण को गिरिराज मंदिर ने किया सवा करोड़ देने का एलान Agra News

गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर के रिसीवर रमाकांत ने की घोषणा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:21 PM (IST)
After Ayodhya Verdict: अयोध्‍या मंदिर निर्माण को गिरिराज मंदिर ने किया सवा करोड़ देने का एलान Agra News
After Ayodhya Verdict: अयोध्‍या मंदिर निर्माण को गिरिराज मंदिर ने किया सवा करोड़ देने का एलान Agra News

आगरा, जेएनएन। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसलेे के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना तय हो गया है। राम मंदिर बनाने की तैयारी होने लगी है। मंदिर बनाने के लिए काफी लोग बड़ी धनराशि देने की घोषणा कर रहे हैं।

गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर की ओर से मंदिर निर्माण को सवा करोड़ रुपये दिए जाने का एलान किया गया है। यह जानकारी मंदिर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण अगले पांच वर्ष में पूरा होने की संभावना है।

रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, यह सभी आस्थावान लोगों की इच्छा है। हम सब इस सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी धार्मिक लोगों की कोशिश होगी कि मंदिर निर्माण में हरसंभव मदद हो। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि उसने तमाम प्रमाणों के आधार पर रामलला के विराजमान होने का जो ऐतिहासिक फैसला दिया है, उसका सभी धर्मों को स्वागत करना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी