Agra Geyser Blast: आगरा में गैस गीजर फटने से तेज धमाके के साथ मकान की छत गिरी, मलबे में दबे पति-पत्नी घायल

आगरा में रव‍िवार सुबह एक घर में गैस गीजर तेज धमाके के साथ फट गया। व‍िस्‍फोट इतना भीषण था क‍ि घर की छत तेज धमाके के बाद मलबे में तब्‍दील हो गई। वहीं पत‍ि पत्‍नी छत के मलबे में दब गए। करीब 45 म‍िनट बाद दोनों को न‍िकाला जा सका।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 10:16 AM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 10:16 AM (IST)
Agra Geyser Blast: आगरा में गैस गीजर फटने से तेज धमाके के साथ मकान की छत गिरी, मलबे में दबे पति-पत्नी घायल
Agra Geyser Blast: गैस गीजर फटने से ग‍िरी मकान की छत

आगरा, जागरण संवाददाता। Agra Geyser Blast शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार की सुबह गैस का गीजर फटने से मकान की छत गिर गई। मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल की उनकी बेटी भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की है। दरगाह कमाल खां निवासी 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने रसोई में गई थी। बताते हैं इसी दौरान वहां लगा गैस का गीजर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे मकान की छत ढह गई।

तेज धमाके और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने गजाला और करीम को करीब 45 मिनट प्रयास के बाद बाहर निकाला। रसोई में गैस का चूल्हा जल रहा था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। छह साल की पुत्री सफिया भी चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी