Ganga Jal Supply in Agra: कर लीजिए इंतजाम, शुक्रवार को आधे शहर में नहीं आएगा गंगाजल

Ganga Jal Supply in Agra शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के बाद दस घंटे बंद रहेंगे सिकंदरा के दोनों प्लांट। शाहगंज-द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन के नए जलाशय में होगा कनेक्शन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 06:31 PM (IST)
Ganga Jal Supply in Agra: कर लीजिए इंतजाम, शुक्रवार को आधे शहर में नहीं आएगा गंगाजल
Ganga Jal Supply in Agra: कर लीजिए इंतजाम, शुक्रवार को आधे शहर में नहीं आएगा गंगाजल

आगरा, जागरण संवाददाता। लोहामंडी, आवास विकास, जयपुर हाउस, सिकंदरा सहित शहर के कई अन्य क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढऩे जा रही है। शुक्रवार को संबंधित क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। शनिवार सुबह से ही जलापूर्ति के आसार हैं।

सिकंदरा में एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट है। दोनों की क्षमता 144-144 एमएलडी है। गंगाजल प्लांट पूरी और एमबीबीआर आधी क्षमता से चलता है। दोनों प्लांट से आधे शहर को जलापूर्ति होती है। इसी में शाहगंज-द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन भी शामिल है। पंपिंग स्टेशन की टंकी जर्जर हो गई है। जल निगम, गंगाजल इकाई द्वारा समीप नया भूमिगत जलाशय और पंप हाउस बनाया गया है। यह कार्य इस माह पूरा हो गया। नए पंप हाउस और जलाशय में कनेक्शन होना है। यह कनेक्शन राइजिंग लाइन से होगा। जल निगम की टीम 24 जुलाई की सुबह दस बजे से कार्य शुरू करेगी। यह कार्य दस घंटे में पूरा होगा। इसके चलते शाम को दोनों प्लांट बंद रहेंगे। जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

टैंकरों से पानी की होगी आपूर्ति

जल संस्थान द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। जलापूर्ति सुबह से लेकर शाम तक होगी।

इन क्षेत्रों में शुक्रवार शाम नहीं आएगा पानी 

जयपुर हाउस, लोहामंडी, शाहगंज, सिकंदरा, बोदला, हलवाई की बगीची, खंदारी, संजय प्लेस, मदिया कटरा रोड, आवास विकास, सूर्य नगर, लायर्स कॉलोनी, निर्भय नगर, महर्षिपुरम, दयालबाग का कुछ हिस्सा।

- 24 जुलाई को शाहगंज-द्वितीय के नए पंप हाउस और भूमिगत जलाशय में कनेक्शन किया जाएगा। दस घंटे तक जलापूर्ति नहीं होगी। कार्य सुबह दस बजे से शुरू होगा।

आरके पंकज, परियोजना प्रबंधक गंगा जल इकाई 

chat bot
आपका साथी