पौधारोपण अभियान के लिए तैयारी कर रहा आगरा में वन विभाग, 90 हेक्टेयर भूमि चिन्हित

वन विभाग द्वारा देहात में वृद्ध स्तर पर किया जाएगा पौधारोपण। पौधारोपण के इस महाकुंभ में वन विभाग सहित 27 विभाग मिलकर काम करेंगे। वन विभाग ने नर्सरियों में जोर-शोर से काम शुरू भी करा दिया है। 23 नर्सरियों में 46 लाख से ज्यादा पौध तैयार की जा रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:41 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:41 AM (IST)
पौधारोपण अभियान के लिए तैयारी कर रहा आगरा में वन विभाग, 90 हेक्टेयर भूमि चिन्हित
वन विभाग ने नर्सरियों में जोर-शोर से काम शुरू भी करा दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। वन विभाग पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा पौधे देहात में लगाए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए 90 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को चिन्हित किया है। इस भूमि में मिट्टी के आधार पर पौधे रोपे जाएंगे।

जिले में इस बार 45 लाख 50 हजार 650 पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के इस महाकुंभ में वन विभाग सहित 27 विभाग मिलकर काम करेंगे। वन विभाग ने नर्सरियों में जोर-शोर से काम शुरू भी करा दिया है। 23 नर्सरियों में 46 लाख से ज्यादा पौध तैयार की जा रही है। इस लक्ष्य में वन विभाग 14 लाख 24 हजार पौधे लगाएगा। इसके लिए वन विभाग ने देहात में भूमि को चिन्हित किया है। वनाधिकारियों के अनुसार इस भूमि में पौधे लगाकर और बीज बुवाई के माध्यम से भी पौधारोपण किया जाएगा। जबकि अन्य विभाग पौधे लगाकर लक्ष्य पूरा करेंगे।

छायादार पौधे लगाने की तैयारी

वन विभाग अपने पौधारोपण कार्यक्रम में ज्यादातर छायादार पौधे लगाएगा और फलदार पौधे किसानों को दिए जाएंगे। पिछले वर्ष किसानों ने फलदार पौधों की मांग रखी थी। इसलिए वन विभाग ने नर्सरियों में फलदार पौधों की संख्या बढ़ाई है। इसमें नीबू, किन्नू, जामुन, अनार, संतरा, कटहल, बेर, इमली, बेलपत्र और अमरूद की पौध शामिल है।

ये भी मिलेंगी प्रजाति

वन विभाग की नर्सरियों में फलदार पौधों के के साथ-साथ शोभाकार और छायादार दोनों प्रजातियों के पौधे मिलेंगे। इसमें पापड़ी, लसोड़ा, पीपल, बरगद, गूलर, नीम, सहजन, पाकड़, अमलतास, तुलसी, बांस, कंजी, गुलमोहर, कनेर, अशोक, नीम, सौगान आदि शामिल होंगे। 

chat bot
आपका साथी