देश में पहली बार अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी का नेशनल टूर्नामेंट

आगरा में पहली बार होगा अंडरवाटर रग्बी और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 02:52 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 02:52 PM (IST)
देश में पहली बार अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी का नेशनल टूर्नामेंट
देश में पहली बार अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी का नेशनल टूर्नामेंट

आगरा(जागरण संवाददाता): ताज नगरी आगरा के लिए खुशखबरी है। खेल जगत में दिन प्रतिदिन नई उपलब्धियां शहर की झोली में आ रही हैं। इस बार देश में पहली बार होने जा रही अंडर वॉटर रग्बी और हॉकी चैंपियनशिप के राष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी ताजनगरी को मिली है। 27 से 29 जुलाई तक होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर के 15 राज्यों की टीमें शामिल होंगी।

अंडर वॉटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में 27 से 29 जुलाई तक अंडर वॉटर रग्बी, अंडर वॉटर हॉकी और फिनस्विमिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। अंडर वॉटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन आगरा के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ग्वाला ने बताया कि 27 जुलाई को नेशनल कैंप आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में 15 राज्यों के सौ से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी राज्यों की टीमें 26 जुलाई को आगरा पहुंच जाएंगी।

व‌र्ल्ड अंडर वॉटर रग्बी के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन:

टूर्नामेंट में नवंबर में होने वाली व‌र्ल्ड अंडर वॉटर रग्बी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जर्मनी में होने वाली इस प्रतियोगिता में जब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे।

इन राज्यों की टीमें होंगी शामिल:

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, पुंडुचेरी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों की टीमें शामिल हैं। कैसे खेला जाता है:

संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सचिव दिव्याशु गर्ग ने बताया कि अंडरवॉटर रग्बी में सॉल्ट से भरी प्लास्टिक की एक गेंद से खेला जाता है। इसमें स्विमिंग पूल के दोनों ओर स्टील के गोल होते हैं। वहीं अंडरवाटर हॉकी पुशर (गेंद) से पानी के अंदर ही गोल किया जाता है। दोनों खेलों में एक बार में छह खिलाड़ी खेलते हैं और छह पूल के बाहर खड़े रहते हैं। किसी भी खिलाड़ी को सांस लेने के लिए पूल से बाहर आने की जरूरत महसूस होने पर टीम का अतिरिक्त खिलाड़ी पूल में जाता है।

27 जुलाई को होगा नेशनल कैंप:

फिनस्विमिंग, अंडरवाटर हॉकी एवं अंडरवाटर रग्बी के लिए 27 जुलाई को नेशनल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। नेशनल कैंप में अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड विजेता डॉ. खुशी परमार द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी