घनश्याम भारतीय के खिलाफ बाह में तीन मुकदमे, सात गिरफ्तार

सामाजिक संस्था टीम भारतीय के संस्थापक हैं शनिवार को हुआ था जानलेवा हमला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 06:05 AM (IST)
घनश्याम भारतीय के खिलाफ बाह में तीन मुकदमे, सात गिरफ्तार
घनश्याम भारतीय के खिलाफ बाह में तीन मुकदमे, सात गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। बाह की सामाजिक संस्था टीम भारतीय के संस्थापक घनश्याम भारतीय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। तीनों मुकदमों में घनश्याम भारतीय को नामजद किया गया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

घनश्याम भारतीय और उनके साथी कपिल यादव बीते शनिवार को कार से जाते समय कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। थाने में एफआइआर को पहुंचने पर भी घनश्याम पर दोबारा हमला हुआ था। मामले में पहला मुकदमा फरैरा निवासी रामसिंह की तहरीर पर घनश्याम, प्रभात मिश्रा, श्रीदयाल कटारा, धनंजय, नरेंद्र भारतीय, राहुल प्रताप, अमित, छत्रपाल, कपिल यादव व चार अज्ञात के खिलाफ उपद्रव, मारपीट और तोड़फोड़ का दर्ज हुआ है। दूसरा मुकदमा देवेंद्र निवासी पुरा बाघराज ने लिखाया है। इसमें घनश्याम समेत सात नामजद हैं और तीसरा मुकदमा इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार ने दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों के खिलाफ कानून व्यवस्था भंग करने और लाकडाउन उल्लंघन का दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

बाह पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि घनश्याम भारतीय पर हमला हुआ। उन्हें चोटें आई। वे थाने पर एफआइआर दर्ज कराने भी पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा नहीं लिखा। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। वहीं कुछ ने यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर भी साझा कर न्याय की गुहार लगाई है। यहां से हुई विवाद की शुरुआत

करणी सेना फरैरा तिराहा पर बाह के पूर्व विधायक रिपुदमन की प्रतिमा लगाने की मांग कर रही है। सेना के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं टीम भारतीय के घनश्याम भारतीय इस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं। विवाद यहीं से शुरू हुआ।

chat bot
आपका साथी