बड़ी खबर, आगरा में CoronaVirus संक्रमण से पहली मौत, प्रशासन में हड़कंप

76 वर्षीय महिला को मंगलवार को एसएन मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया था भर्ती। नीदरलैंड से लौटे नाती से हुईं संक्रमित दो निजी अस्पतालों में चला इलाज।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 08:40 PM (IST)
बड़ी खबर, आगरा में CoronaVirus संक्रमण से पहली मौत, प्रशासन में हड़कंप
बड़ी खबर, आगरा में CoronaVirus संक्रमण से पहली मौत, प्रशासन में हड़कंप

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमित 76 साल की महिला मरीज की बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती किया गया था। कोरोना से आगरा में यह पहली मौत है। 

कमला नगर क्षेत्र के चांदी कारोबारी की मां 76 साल की महिला की तबीयत बिगडने पर ​निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से छह अप्रैल को कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजे गए, इसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को 76 साल की महिला मरीज को एसएन में भर्ती किया गया था। सुबह उनकी मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला मरीज का नाती नीदरलैंड गया था, वहां से 15 मार्च को लौटा था। उससे ही 76 साल की महिला कोरोना संक्रमित हो गईं, गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया था, यहां उनकी मौत हो गई। 

महिला पहले से ही थी बीमार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार काेेरोना वायरस संक्रमित महिला लंबे समय से ही फेंफड़ों की समस्‍या से ग्रस्‍त थीं। वह हाइपोथाइरिडिजम, सीओपीडी और आईएलडी की मरीज थीं। इसके कारण उनका स्‍टोरॉइड और ऑक्‍सीजन थेरेपी से इलाज पहले से ही चल रहा था। नाती के विदेश से लौटने के बाद वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। उम्र और बीमारी के कारण उनका शरीर कोरोना वायरस के संक्रमण से अधिक संघर्ष नहीं कर पाया। हांलाकि च‍िकित्‍सकों ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सकता। 

65 केस, 56 का चल रहा इलाज 

आगरा में कोरोना के 65 केस हो चुके हैं, इसमें से आठ ठीक हो गए हैं। एक की मौत हो गई है और 56 का इलाज चल रहा है।

आगरा में कोरोना 

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 65 

मरीज की मौत               01 

चल रहा इलाज               56 

ठीक हो चुके हैं              08 

तब्लीगी जमात से जुडे कोरोना संक्रमित मरीज  38 

विदेश से लौटने वाले कोरोना संक्रमित मरीज 11

chat bot
आपका साथी