फणि ने कई बार डराया, 40 की रफ्तार से चली हवाएं

फणि ने दिन भर कई बदलाव से लोगों को बहुत डराया।

By Edited By: Publish:Sat, 04 May 2019 05:17 AM (IST) Updated:Sat, 04 May 2019 05:17 AM (IST)
फणि ने कई बार डराया, 40 की रफ्तार से चली हवाएं
फणि ने कई बार डराया, 40 की रफ्तार से चली हवाएं
आगरा, जागरण संवाददाता। चक्रवात फणि ने शुक्रवार को लोगों को कई बार डराया। सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बादल छा गए, कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, तेज हवाएं चलीं, इससे लोग डर गए। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह से ही तेज हवाएं चलने के साथ वातावरण में धूल के कण छाए रहे, सुबह छह से सात बजे तक बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों में फणि की दहशत रही, कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे धूप तेज हो गई। दोपहर दो बजे फिर हवाएं तेज हुई लेकिन कुछ देर बाद ही हवाएं चलने का सिलसिला थम गया। शाम सात बजे अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। अंधेरा छाने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं, कुछ देर के लिए धूल भरी हवाएं चलीं। इससे लोगों फणि के प्रभाव से सहमे रहे लेकिन कुछ देर बाद ही हवाओं की रफ्तार कम हो गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया, यह 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। किसान हो रहे परेशान: इस समय खेतों में किसानों का गेहूं पड़ा है और वह मौसम की बदलती रंगत देखकर परेशान हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी