कागारौल में विद्युत पोल के सहारे टिका दिया होर्डिग, हादसा टला

जैंगारा में सांसद के होर्डिग के ऊपर लगा दिया था पूर्व जिलाध्यक्ष का होर्डिग विरोध के बाद दूसरे स्थान पर लगाने के दौरान टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:20 AM (IST)
कागारौल में विद्युत पोल के सहारे टिका दिया होर्डिग, हादसा टला
कागारौल में विद्युत पोल के सहारे टिका दिया होर्डिग, हादसा टला

जागरण टीम, आगरा। कागारौल में होर्डिग लगाने को लेकर भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक से गंभीर हादसा होते होते टल गया। विद्युत विभाग के पोल के सहारे होर्डिग लगाने से पोल टूट गया। मामले में विद्युत विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। अवर अभियंता ने कहा है कि इस नुकसान का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जैंगारा के मुख्य चौराहा पर सांसद राजकुमार चाहर का होर्डिग लगा है। उनके समर्थकों ने बताया कि इस होर्डिग के ऊपर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा का विशाल होर्डिग लगा दिया गया। उनके विरोध के बाद मंगलवार शाम को अशोक राणा का होर्डिग हटाकर एक पान की दुकान के पास लगाया जा रहा था। समर्थकों ने एक सिरा बल्ली से तो दूसरा सिरा पास लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से बांध दिया। बिजली का पोल इस भार को सहन नहीं कर सका और कुछ ही देर में टूट गया और विद्युत लाइन पर टिक गया। पोल गिरने की आशंका के मद्देनजर राहगीरों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप थी अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौके से भाग निकले।

जैंगारा गाव में विद्युत पोल पर होर्डिंग लगाने के दौरान पोल टूट गया। यह तारों पर उलझ गया है। इस नुकसान का एस्टीमेट बनाया जा रहा है। संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

समीद खान, अवर अभियंता, विद्युत विभाग होर्डिंग लगाने के लिए मैंने एक व्यक्ति से अनुबंध किया है। जो भी घटना हुई है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है।

अशोक राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

chat bot
आपका साथी