Breaking: ताज के पास एक बार फिर उड़ा ड्रोन, अधिकारियों में मची अफरा तफरी Agra News

पूर्वी दिशा से आये ड्रोन ने ताज के पास से उड़ान भरी। अधिकारी कर रहे ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 01:43 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 01:43 PM (IST)
Breaking: ताज के पास एक बार फिर उड़ा ड्रोन, अधिकारियों में मची अफरा तफरी Agra News
Breaking: ताज के पास एक बार फिर उड़ा ड्रोन, अधिकारियों में मची अफरा तफरी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताज के पास एक बार ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। पूर्वी दिशा से आये ड्रोन ने ताज के पास से उड़ान भरी। ड्रोन यमुना के ऊपर उड़ान भरता हुआ पश्चिमी दिशा की ओर चला गया। घटना से अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई है। जानकारी होते ही अधिकारी ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश में जुट गए हैं। ताज महल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी जा रही है। 

शनिवार को ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। ताज महल के अति संवेदनशील ताजमहल यलो जोन (500 मीटर की परिधि) में ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया है। इससे पूर्व भी कई बार ताज की सुरक्षा में सेंध लगती रही हैैै। पर्यटकों द्वारा कई बार प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए जाने की घटना हो चुकी है। ताज के साथ ही फतेहपुर सीकरी में भी कई माह पहले ड्रोन उड़ाया गया था। अभी एक माह पूर्व एक अक्‍टूबर को ताजमहल पर ड्रोन उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। अधिकांशत: हर बार ड्रोन विदेशी पर्यटकों द्वारा ही उड़ाए गए हैं। करीब चार माह पूर्व चीन के बीजिंग निवासी गुआन जियोंग (27) अपने दोस्त के साथ ताजमहल घूमने आया था। गुआन ने पश्चिमी गेट पर सुबह साढ़े छह बजे टिकट खरीदा। बैग में पानी की बोतल के साथ ड्रोन रखा हुआ था। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर में भी इसे नहीं पकड़ा जा सका। सुबह आठ बजे रॉयल गेट के सामने गुआन ने ड्रोन निकाल उसे उड़ाने का प्रयास किया। इस पर सीआइएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया और कार्यालय में ले आए। पर्यटक ने ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी होने से इन्कार किया। इससे कुछ माह पहले ताजमहल के अति संवेदनशील यलो जोन (500 मीटर की परिधि) में विदेशी पर्यटकों ने प्रतिबंधित ड्रोन उड़ाया था। मामले के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक ताजगंज की मलको गली स्थित मियां नजीर की मजार पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने यहां ड्रोन उड़ाया। इसके बाद क्षेत्रीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर्यटकों को पकड़कर आरके फोटो स्टूडियो चौराहा ले आए। इसके बाद उन्हें पर्यटन थाना लाया गया। ड्रोन उड़ाने वाला फ्रांसीसी पर्यटक थॉमस डांगरल था। उसके साथ बेल्जियम निवासी निकोलस, महिला मित्र स्पेन निवासी फिगरस एस. मार्टा और दिल्ली निवासी राममोहन था। राममोहन के दिल्ली के आवास में तीनों विदेशी पर्यटक रुके थे। ताज देखने के बाद लौटते वक्त उन्होंने ड्रोन उड़ाया था। पर्यटन थाने में ड्रोन में लगे मेमोरी कार्ड को चेक करने के साथ पर्यटकों से एलआइयू ने भी पूछताछ की थी।

सैलानी को नहीं पता होते नियम

ताजमहल परिसर एवं उसके आस पास सुरक्षा नियम लिखे होने चाहिए। होटलों में भी ये नियम लिखे होने चाहिए। बावजूद इसके किसी भी होटल या ताज के आस पास किसी तरह की नियमावली नहीं लिखी जाती। ताज की सुरक्षा के नियमों से अंजान सैलानी ऐसी चूक कर जाते हैं।

chat bot
आपका साथी