ताजनगरी में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे दो यात्रियों की कांस्टेबल ने बचाई जान

एक मुख्य टिकट निरीक्षक ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने ट्रेन में छूटे एक यात्री का बैग उस तक पहुंचाया। बैग में कुछ जरूरी कागजात के साथ ही 13 हजार से अधिक की धनराशि थी। कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह ने एक बाद एक फंसे दो यात्रियों की जान बचाई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 03:25 PM (IST)
ताजनगरी में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे दो यात्रियों की कांस्टेबल ने बचाई जान
रेलवे सुरक्षा विशेष बल के यादवेंद्र सिंह

आगरा, जागरण संवाददाता। फर्ज निभाना कोई रेलवे सुरक्षा विशेष बल के यादवेंद्र सिंह से सीखे। उन्होंने प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में एक बाद एक फंसे दो यात्रियों की जान बचाई। वहीं, एक मुख्य टिकट निरीक्षक ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने ट्रेन में छूटे एक यात्री का बैग उस तक पहुंचाया। बैग में कुछ जरूरी कागजात के साथ ही 13 हजार से अधिक की धनराशि थी।

दीपावली के दिन छावनी रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ थी। ट्रैक की निगरानी के लिए यहां कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह तैनात थे। वह प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 04309 उज्जैनी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी हुई थी। निर्धारित समयावधि के ठहराव के बाद ट्रेन अगले गंतव्य के लिए रवाना होने लगी। इसी बीच चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करते एक यात्री का पैर स्लिप हो गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया। कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह की नजर अचानक उस पर पड़ी। यात्री की जान पर संकट देख कांस्टेबल बिना वक्त गंवाए यात्री की ओर दौड़ा और उसे खींचकर बाहर निकाला। इसी बीच एक अन्य यात्री का भी पैर फिसल गया और वह भी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। कांस्टेबल ने इस यात्री की भी जान बचाई। इधर, गाेवर्धन पूजा के दिन गाड़ी संख्या 02716 सचखंड एक्सप्रेस में एक महिला यात्री, जिसका रिजर्वेशन नई दिल्ली स्टेशन से मरमाड स्टेशन तक, बी-2 में सीट नंबर 25 पर था। महिला यात्री नीलम रानी पारिवारिक कारण के चलते नई दिल्ली स्टेशन पर ही उतर गई। उनका हैंडबैग ट्रेन में ही रह गया। आगरा छावनी स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक विजय सिंह की नजर उस बैग पर पड़ी। उन्होंने यह बैग आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के करीबी को सौंपा। बैग में आईडी के साथ ही 13,920 रुपये थे। 

chat bot
आपका साथी