Inner Ring Road Scam: मौत और जिंदगी से जूझ रहे किसानों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका को रिपोर्ट सौंपेंगे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

सदर तहसील में कई दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं किसान। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की किसानों से मुलाकात। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मांगी आंदोलन पर रिपोर्ट। इनर रिंग रोड में हुए जमीन घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं किसान।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 02:14 PM (IST)
Inner Ring Road Scam: मौत और जिंदगी से जूझ रहे किसानों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका को रिपोर्ट सौंपेंगे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भूख हड़ताल कर रहे किसानों से मुलाकात की।

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर तहसील में इनर रिंग रोड की जमीन घाेटाले की जांच और दोषी अफसरों पर कार्रवाई को कई दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों का हाल शुक्रवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जाना। उन्होंने कहा कि मौत और जिंदगी से जूझ रहे किसानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से वो आग्रह करेंगे कि वह आगरा आकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दें।

अनिल चौधरी ने कहा कि वो राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशों पर आगरा आए हैं। उनसे किसानों के आंदोलन पर रिपोर्ट मांगी गई है। वो आज ही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रिपोर्ट देकर उन्हें अवगत कराएंगे कि आंदोलन कर रहे कि

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर तहसील में इनर रिंग रोड की जमीन घाेटाले की जांच और दोषी अफसरों पर कार्रवाई को कई दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों का हाल शुक्रवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जाना। उन्होंने कहा कि मौत और जिंदगी से जूझ रहे किसानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से वो आग्रह करेंगे कि वह आगरा आकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दें।

अनिल चौधरी ने कहा कि वो राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशों पर आगरा आए हैं। उनसे किसानों के आंदोलन पर रिपोर्ट मांगी गई है। वो आज ही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रिपोर्ट देकर उन्हें अवगत कराएंगे कि आंदोलन कर रहे किसान नेता श्याम सिंह चाहर, राकेश सोलंकी और सावित्री चाहर की स्थिति गंभीर है। वो मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं। किसानों की वाजिब मांगों को उप्र सरकार मानने को तैयार नहीं है, क्योंकि इसमें नीचे से ऊपर तक के अधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस किसानों को पूरा समर्थन देगी और उनकी लड़ाई को लड़ेगी। किसान, इनर रिंग रोड में हुए जमीन घोटाले की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदाेलन कर रहे हैं। अनिल चौधरी ने जिला अस्पताल जाकर श्याम सिंह चाहर का हाल जाना। आंदोलन में कांग्रेस के साथ होने की बात कही। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, अवधेश सोलंकी, राजेश त्यागी, बंटी सिकरवार, अनुज शिवहरे, चंद्रमोहन जैन, चौधरी बच्चू सिंह, आमिर, सोनू अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, डा. राशिद चौधरी, हेमंत चाहर, संजीव नागर, अभितोष, नरेश सिकरवार, नासिर हुसैन, धर्मेंद्र शर्मा, गजेंद्र यादव, बसंत लाल, जयवीर सिंह जादौन, शानू खान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया स्वागत

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नोर्थ ईदगाह कालोनी में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। संजीव नागर, जीवन नागर आदि मौजूद रहे।

सान नेता श्याम सिंह चाहर, राकेश सोलंकी और सावित्री चाहर की स्थिति गंभीर है। वो मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं। किसानों की वाजिब मांगों को उप्र सरकार मानने को तैयार नहीं है, क्योंकि इसमें नीचे से ऊपर तक के अधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस किसानों को पूरा समर्थन देगी और उनकी लड़ाई को लड़ेगी। किसान, इनर रिंग रोड में हुए जमीन घोटाले की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदाेलन कर रहे हैं। अनिल चौधरी ने जिला अस्पताल जाकर श्याम सिंह चाहर का हाल जाना। आंदोलन में कांग्रेस के साथ होने की बात कही। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, अवधेश सोलंकी, राजेश त्यागी, बंटी सिकरवार, अनुज शिवहरे, चंद्रमोहन जैन, चौधरी बच्चू सिंह, आमिर, सोनू अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, डा. राशिद चौधरी, हेमंत चाहर, संजीव नागर, अभितोष, नरेश सिकरवार, नासिर हुसैन, धर्मेंद्र शर्मा, गजेंद्र यादव, बसंत लाल, जयवीर सिंह जादौन, शानू खान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया स्वागत

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नोर्थ ईदगाह कालोनी में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। संजीव नागर, जीवन नागर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी