Taj Night View Point घूमने जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, बदल गया है अब समय Agra News

ताज नाइट व्यू प्वाइंट में घूमने को समय निर्धारित। सुबह और शाम तीन- तीन घंटे का हुआ समय।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM (IST)
Taj Night View Point घूमने जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, बदल गया है अब समय Agra News
Taj Night View Point घूमने जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, बदल गया है अब समय Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। कमिश्नर अनिल कुमार ने ताज नाइट व्यू प्वाइंट में घूमने के लिए समय निर्धारण कर दिया है। उन्होंने कहा कि ताज नाइट व्यू प्वाइंट के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए उसका शुभारंभ कराएं, जिससे आमजन को देखने का अवसर मिल सके।

कमिश्नर ने ताजमहल के पाश्र्व में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए ताज नाइट व्यू प्वाइंट के संचालन के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नर लघु सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पर्यटकों को घूमने के लिए सुबह व सायं 3-3 घंटे निर्धारित करते हुए क्रमश: सुबह 06 से 09 बजे तक तथा शाम 07 से 10 बजे तक समय निर्धारित किया। ताज की सुरक्षा एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसएसपी को निर्देशित किया कि इसके लिए आवश्यक कार्य योजना बना लें। इसके साथ ही पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क भी निर्धारित होगा। पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणोश, डीएम एनजी रवि कुमार, उपाध्यक्ष एडीए शुभ्रा सक्सेना व नगर आयुक्त अरूण प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी