Heritage Tree: 100 साल से ज्यादा आयु वाले वृक्षों को लेकर मुख्यमंत्री ने फिर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट करके कहा सौ वर्ष से अधिक आयु वाले वृक्षों को घोषित किया जाएगा ‘धरोहर वृक्ष’। सीएम के आदेश पर वन विभाग ने वृक्षों को तलाशना शुरू किया था। आगरा वन विभाग को पांच वृक्ष मिले थे। जिनकी आयु सौ वर्ष से ज्यादा बताई गई थी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 12:41 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 12:41 PM (IST)
Heritage Tree: 100 साल से ज्यादा आयु वाले वृक्षों को लेकर मुख्यमंत्री ने फिर दिए निर्देश
आगरा क्‍लब में लगा 100 वर्ष से अधिक पुराना इमली का पेड़।

आगरा, जागरण संवाददाता। उम्र का शतक लगा चुके वृक्षों के संरक्षण के लिए सरकार एक फिर से सख्त नजर आ रही है। शासनिक आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सात फरवरी को ट्वीट करके सौ वर्ष की आयु वाले वृक्षों को धरोहर घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग ने सौ वर्ष से ज्यादा आयु वाले वृक्षों को तलाशना शुरू किया था। आगरा वन विभाग को पांच वृक्ष मिले थे। जिनकी आयु सौ वर्ष से ज्यादा बताई गई थी। वन विभाग ने इनकी सूची शासन को भेज दी। लखनऊ की टीम ने इन वृक्षों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण भी कर लिया।

यहां हैं वृक्ष

वनाधिकारियों के अनुसार आगरा में पांच वृक्ष सूचीबद्ध किए हैं। शाहजहां गार्डन में तीन (दो इमली व एक बरगद) वृक्ष सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। चौथा वृक्ष आगरा क्लब में इमली का है। इसकी आयु 106 वर्ष हो चुकी है। पांचवां वृक्ष बरौली अहीर ब्लाक में बरगद का है। ग्रामीणों ने इस वृक्ष की आयु भी सौ वर्ष से ज्यादा बताई है।

वृक्षों का होगा संरक्षण

शासन द्वारा धरोहर वृक्ष घोषित करने के बाद वन विभाग उन वृक्षों का संरक्षण करेगा। इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी किया जाएगा। वृक्षों के नीचे चबूतरा, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंंगे। इन वृक्षों की लगातार निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की मदद से धरोहर वृक्षों के ब्योरा की स्मारिका प्रकाशित होगी। जिसमें वृक्ष का सामान्य नाम व वनस्पति नाम और पौराणिक महत्व लिखा होगा।

chat bot
आपका साथी