लखनऊ से आगरा आ रही कार गिरी 40 फीट गहरे खड्ड में, चार घायल

पुरानी कार के घिसे हुए टायर बने हादसे का कारण। टोयटा करोला कार में सवार थे चारों लोग घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 11:39 AM (IST)
लखनऊ से आगरा आ रही कार गिरी 40 फीट गहरे खड्ड में, चार घायल
लखनऊ से आगरा आ रही कार गिरी 40 फीट गहरे खड्ड में, चार घायल

आगरा, जेएनएन। आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा होने से टल गया। रविवार को सात जिंदगियों को लीलने वाले मार्ग पर सुबह जब फिर हादसा हुआ तो हर कोई सन्‍न रह गया। मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के पास सुबह साढ़े आठ बजे टोयटा की करोला कार एक्‍सप्रेस वे से नीचे गिर गई। कार में सवार चारों लोग घायल हाे गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया।  

लखनऊ के आर्य नगर निवासी अनूप मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी और कृति त्रिपाठी टोयटा करोला कार से सोमवार को लखनऊ से आगरा के लिए रवाना हुए थे। सुबह साढ़े आठ बजे कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी कार का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही कार असंतुलित होकर एक्सप्रेस-वे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। कार सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सैफई पहुंचाया। कार को भी कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी