By Poll: प्रधानी के उपचुनाव में मतदाताओं के बरसात ने रोके कदम Agra News

टूंडला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचोखरा और कासगंज के ग्राम सभा जारी में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 01:45 PM (IST)
By Poll: प्रधानी के उपचुनाव में मतदाताओं के बरसात ने रोके कदम Agra News
By Poll: प्रधानी के उपचुनाव में मतदाताओं के बरसात ने रोके कदम Agra News

आगरा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता शनिवार को फिर घर से निकले और मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। हालांकि बात इस बार देश की सरकार की नहीं बल्कि गांव की सरकार बनाने की है। प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद ग्राम प्रधान चुनने की बात की है।

गांव की सरकार बनाने के लिए शनिवार को फीरोजाबाद, कासगंज और मथुरा में उपचुनाव चल रहा है। हालाकि बारिश को देखते हुए मतदाता कम ही घर से निकले हैं, लेकिन उम्‍मीदवारों को उम्‍मीद है कि समय पर संख्‍या में इजाफा हाे जाएगा। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचोखरा में प्रधान पद के उपचुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चक रही है। बरसात के चलते वोटर नहीं निकला। पचोखरा पुलिस ने बूथों पर लगे प्रत्याशियों के एजेंटों को हड़काया, कहा फर्जी वोटर होने पर करें शिकायत, मतदान केंद्र के अंदर ना करें प्रवेश। बड़ी संख्या में पुलिस बल मतदान केंद्र पर तैनात है।

उधर कासगंज में ग्राम सभा जारी में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव में 11 बजे तक 31 फीसद मतदान हुआ। सात प्रत्याशियों में मुकाबला है। प्रधान झब्बू सिंह कश्यप के निधन के बाद कटरी क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में हो रहा है मतदान। ग्राम जारी की दो बूथ पर कुल 901 मत हैं। मथुरा में चार ब्‍लाकों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। 

एक दिन पूर्व ही रवाना हो गईं थीं पोलिंग पार्टिया 

फीरोजाबाद जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक पचोखरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान चल रहा है। शुक्रवार को पोलिंलग पार्टियां रवाना हो गईं थीं। 

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव प्रक्रिया में पचोखरा को छोड़कर बाकी जगह सहमति से निर्विरोध चुनाव हो गए थे। पचोखरा ग्राम पंचायत में ही प्रधान पद के लिए केहरी सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार और रेनू देवी मैदान में हैं। सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि 13 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और ड्रोन से भी निगरानी होगी।

chat bot
आपका साथी