शहर से बाहर हुईं डेयरियां तो पशुपालकों का फूटने लगा गुस्‍सा, प्रदर्शन Agra News

कार्रवाई का किया विरोध शहर से बाहर सस्ते दाम पर जमीन देने की मांग। आज एडीए का घेराव करेंगे पशुपालक।

By Edited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 10:42 AM (IST)
शहर से बाहर हुईं डेयरियां तो पशुपालकों का फूटने लगा गुस्‍सा, प्रदर्शन Agra News
शहर से बाहर हुईं डेयरियां तो पशुपालकों का फूटने लगा गुस्‍सा, प्रदर्शन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज पशुपालक लामबंद हो गए हैं। मंगलवार दोपहर पशुपालकों ने पहले नगर निगम फिर कलक्ट्रेट में हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने शहर से बाहर सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।
शहर में साढ़े सात सौ पशुपालक हैं। जहां 15 हजार के करीब गाय और भैंस हैं। सभी पशुपालकों को शहर से बाहर किया जा रहा है। अब तक 26 डेयरियों को बंद कराया जा चुका है। मंगलवार दोपहर सौ के करीब पशुपालक नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। एक माह की मोहलत मांगी। इसके बाद पशुपालक कलक्ट्रेट पहुंचे। पशुपालक समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि वर्ष 1998 के शासनादेश के अनुसार पालकों को 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन मिलनी चाहिए। यह जमीन समतल होनी चाहिए। जहां पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने एडीए अफसरों से फोन पर बात की। सस्ती जमीन दिलाने की बात कही। एडीए अफसरों ने कहा कि 7500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट से जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। पशुपालकों ने नगर निगम पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया। पशुपालकों ने कहा कि बुधवार को वे एडीए का घेराव करेंगे।


निगम की टीम ने पकड़े बेसहारा जानवर
नगर निगम की टीम ने मंगलवार दोपहर मदिया कटरा, बल्केश्वर, सदर बाजार, रामबाग क्षेत्रों में अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में 25 बेसहारा जानवर पकड़े गए। इनमें डेढ़ दर्जन गाय और सात सांड शामिल थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जानवरों को पकडऩे का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी